VIRAL VIDEO: भारत की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल का असली मजा क्या होता है, यह कोई राजधानी एक्सप्रेस के इस 17 घंटे के सफर से सीखे. अमेरिका की सेरा और साउथ कोरिया के सुंग-ह्युन ने अपने यूट्यूब चैनल (Two Between) के जरिए भारत की ट्रेन यात्रा से जुड़ा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में इन्होंने ट्रेन के अनुभव, उसका खाना और भारतीय मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाया. सेरा और सुंग-ह्युन ने "17 Hour Rajdhani Express First Class Train Ride from Kolkata to New Delhi" नाम के वीडियो में अपनी जर्नी दिखाई है.
फर्स्ट एसी कोच को बताया चलता-फिरता होटल
23 प्लेटफॉर्म वाले एशिया के सबसे व्यस्त हावड़ा स्टेशन को पार करना किसी साहसिक कारनामे से कम नहीं था. लेकिन जैसे ही दोनों विदेशी कपल फर्स्ट क्लास AC कोच में दाखिल हुए, अंदर का नजारा देख हैरान रह गए. उनके लिए यह किसी चलते-फिरते होटल के कमरे जैसा था , आरामदायक पर्सनल केबिन, मजबूत एसी, चार्जिंग पोर्ट्स और हर सुविधा मौजूद थी. खिड़की के बाहर से गुजरते भारत गांवों का नजारा उनके लिए किसी जादुई सिनेमा जैसा था.
WATCH VIDEO
ट्रेन के स्टाफ ने पलकों पर बैठा लिया
सेरा और सुंग-ह्युन के लिए इस जर्नी का सबसे दिलचस्प हिस्सा था भारतीय रेल का लजीज खाना. ट्रेन चलते ही सेवा शुरू हुई 'हाई टी' से, जिसमें गरमा-गरम और क्रिस्पी समोसे ने उनका दिल जीत लिया. अभी समोसे का स्वाद ज़ुबान से गया भी नहीं था कि शाम 7 बजे सूप आ गया. इसके बाद रात 8:15 बजे परोसा गया असली थ्री-कोर्स डिनर. गर्म रोटी, पनीर की सब्जी, दाल-चावल, दही और अंत में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम. ट्रेन स्टाफ की विनम्रता ऐसी थी कि वे बार-बार खाना परोसने की जिद कर रहे थे. दोनों यूट्यूबर्स यह देखकर हैरान थे कि भारतीय रेल में यात्रियों को पलकों पर बिठाया जाता है.
यह भी पढ़ें | नीदरलैंड के यूट्यूबर ने भारत की फर्स्ट एसी ट्रेन में किया सफर, खाना खाकर कहा- 'ये अनुभव हमेशा याद रहेगा'
यूट्यूबर ने कहा- जिंदगी भर नहीं भूलेंगे
सुबह की शुरुआत खिड़की से दिखती गुनगुनी धूप, हरी-भरी वादियों और गरमा-गरम चाय के कप के साथ हुई. इसके बाद नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स और ब्रेड-बटर का आनंद लेते हुए यूट्यूबर कपल दिल्ली के करीब पहुंच गए. हालांकि अंत में कुछ स्टाफ ने दबी ज़ुबान में टिप मांगी, जबकि नियमों के मुताबिक टिप देना मना था, लेकिन यूट्यूबर्स ने इसे मुस्कुराकर टाल दिया. उन्होंने कहा, "यह 17 घंटे का सफर उनके लिए रोमांच, ढेर सारे स्वाद और भारतीय रेल की अद्भुत मेहमाननवाजी की एक ऐसी कहानी बन गया, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे.
यह भी पढ़ें | अमेरिकी यूट्यूबर को बार-बार अपने पास खींच लाता है बनारस, बोली- ऐसी जगह पूरे संसार में नहीं
यह भी पढ़ें | बुजुर्ग कपल ने ट्रेन में मांगी साइड लोअर सीट, लड़के ने मना करते हुए कहा- मुझे 1050 रुपए दो और बैठ जाओ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं