विज्ञापन

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मैच

India vs Sri Lanka Test schedule announced: भारतीय टीम अगस्त 2026 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। पूरा शेड्यूल, वेन्यू और मैच का समय देखें, पूरी डिटेल

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मैच
India Tour of Sri Lanka 2026: श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज का हुआ ऐलान

India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की कि मेजबान श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच गॉल और कोलंबो में खेली जाएगी. एसएलसी के बयान के अनुसार यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी में होगा. भारत दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाया. भारतीय टीम अभी तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है. भारत इस साल नवंबर-दिसंबर में दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा भी करेगा भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज जीतने से पहले इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ खेलकर शुभमन गिल की कप्तानी के दौर की अच्छी शुरुआत की थी.

हालांकि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसी की सरजमीं पर बुरी तरह हराया था जिससे बल्लेबाजों की स्पिन खेलने की क्षमता पर गंभीर सवाल उठे थे. श्रीलंकाई स्पिनर अपनी घरेलू पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक और कड़ी चुनौती पेश करेंगे. भारत ने पिछली बार 2017 में टेस्ट श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा किया था जिसमें उसने 3-0 से जीत हासिल की थी.

दोनों मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होने हैं. दो बार रनर-अप रहने के बाद भी अपना पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने की कोशिश कर रही भारतीय टीम अभी 2025-27 की स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे समित का तूफानी अंदाज, टी20 लीग में दिखाया 360 डिग्री अवतार

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को देना चाहिए मौका? चेतेश्वर पुजारा ने दिया जवाब

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG: अभिषेक शर्मा का टी-20 में तहलका, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com