- कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान स्टेडियम और आसपास भारी संख्या में दोनों देशों के फैंस मौजूद हैं.
- भारत से लगभग 18 हजार और पाकिस्तान से 12 हजार क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को देखने के लिए कोलंबो पहुंचे हैं.
- आर प्रेमदासा स्टेडियम की कुल क्षमता पैंतीस हजार दर्शकों की है और मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
India vs Pakistan Colombo Match: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के इस समय मिनी हिन्दुस्तान और मिनी पाकिस्तान बन चुका है. कोलंबो के हर रास्ते आर. प्रेमदासा स्टेडियम की ओर जाते नजर आ रहे हैं. स्टेडियम के आस-पास बड़ी संख्या में दोनों देशों के फैंस जुटे हैं, जो मैच के दौरान अपनी-अपनी टीम और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते स्टेडियम में नजर आंएगे. भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच को देखने के लिए भारत से करीब 18000 क्रिकेट फैंस कोलंबो पहुंचे हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान के करीब 12000 क्रिकेट फैंस पहुंचे हैं. TOI की एक रिपोर्ट में दोनों देशों से पहुंचे क्रिकेट फैंस की संख्या पर यह जानकारी दी गई है. भारत-पाकिस्तान मैच की सुरक्षा के लिए करीब 2800 श्रीलंकन सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.
स्टेडियम में 2800 सुरक्षाकर्मी तैनात
मैच की सुरक्षा के लिए स्टेडियम में 2800 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. मैच शुरू होने से कुछ घंटों पहले स्टेडियम में सुरक्षा बल डॉग स्कवायड के साथ-साथ चप्पे-चप्पे की निगरानी करते नजर आए. पश्चिमी प्रांत के DIG सजीवा मेदावट्टे ने कहा स्टेडियम के चारों ओर 2800 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. जबकि 5000 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं.
कोलंबो के पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि क्रिकेट को स्टेडियम से बाहर नहीं ले जाया जा सकता. जनता को स्टेडियम में अनावश्यक रूप से नहीं घूमना चाहिए.

आर प्रेमदासा स्टेडियम के पास सुरक्षा में तैनात जवान.
आर.प्रेमदासा स्टेडियम की कुल क्षमता 35 हजार
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की कुल क्षमता 35 हजार दर्शकों की है. भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार शाम 7 बजे से शुरू होने वाले महा-मुकाबले के लिए दोनों देशों से करीब 30 हजार फैंस वहां पहुंच चुके हैं. इसके अलावा अन्य स्थानीय क्रिकेट प्रेमी भी वहां मौजूद होंगे. भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को देखने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा भी आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे हैं.
#WATCH | कोलंबो, श्रीलंका: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक ने कहा, "...मैं मुंबई से आ रहा हूँ, सिर्फ़ यह मैच देखने के लिए... हम बड़े स्कोर से जीतेंगे... भारत के लिए बिल्कुल भी चिंता की बात नहीं है और खिलाड़ी बहुत अच्छा… pic.twitter.com/oUonmMk80y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2026
इंडियन फैंस बोले- हम बड़े स्कोर से जीतेंगे
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक ने कहा, "...मैं मुंबई से आ रहा हूँ, सिर्फ़ यह मैच देखने के लिए... हम बड़े स्कोर से जीतेंगे... भारत के लिए बिल्कुल भी चिंता की बात नहीं है और खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं... हम बहुत उत्साहित हैं."
इंडियन क्रिकेट फैन मोहम्मद अफसर ने कहा, "हम यहां अपनी टीम को सपोर्ट करने आए हैं...भारत जीतेगा। अगर हम पिछले 10-15 साल का रिकॉर्ड देखें, तो हम ही जीतते आए हैं. हम बहुत उत्साहित हैं."
यह भी पढ़ें - कोलंबो में खेले जाने वाले IND vs PAK मैच के पल-पल के अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं