विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2018

IND vs SA: टेस्‍ट सीरीज में केवल यह बात रही विराट कोहली ब्रिगेड का मजबूत पक्ष...

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे में भले ही टेस्‍ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजी इस दौरे का प्‍लस पॉइंट रही है.

IND vs SA: टेस्‍ट सीरीज में केवल यह बात रही विराट कोहली ब्रिगेड का मजबूत पक्ष...
सेंचुरियन की हार के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है (फाइल फोटो)
  • टीम के पूर्व बॉलिंग कोच सिमंस ने गेंदबाजों के प्रदर्शन का सराहा
  • कहा, अब विदेश में पहले से अधिक विकेट ले रहे भारतीय बॉलर
  • पहले दो टेस्‍ट में बॉलरों के प्रदर्शन को शीर्ष स्‍तर का बताया
जोहानिसबर्ग: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे में भले ही टेस्‍ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजी इस दौरे का प्‍लस पॉइंट रही है. लंबे समय से भारतीय टीम की कमजोर कडी माने जाने वाले गेंदबाजों ने सीरीज में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और दोनों टेस्‍ट में विपक्षी टीम का आउट किया है.  भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने भी गेंदबाजों के इस प्रदर्शन को सराहा है. उन्‍होंने भारतीय गेंदबाजों की तुलना दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से की है. सिमंस ने कहा कि भारतीय गेंदबाज अब विदेशों में पहले से काफी अधिक विकेट ले रहे हैं.गौरतलब है कि सिमंस के गेंदबाजी कोच रहते हुये टीम ने 2011 वर्ल्‍डकप का खिताब जीता था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे के पहले दो टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को ‘शीर्ष स्तर’ का बताया. सिमंस ने कहा, ‘एक कोच के तौर पर, मैं हमेशा नतीजे पर नहीं जाता हूं. दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजी विभाग ने शानदार किया है. जो काम उन्होंने बहुत अच्छा किया है वह है अच्छी रणनीति और योजनाएं बनाकर उसे अमल में लाने का.’सिमंस ने कहा कि केपटाउन और सेंचुरियन में भारतीय टीम की करारी हार में भी तेज गेंदबाजी कमाल की रही. केपटाउन और सेंचुरियन की विकेट में अंतर था. कई बार गेंदबाज जरूरत से अधिक उतावले हो जाते है और कई चीज करने की कोशिश करते हैं लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा धैर्य दिखाया और योजना के मुताबिक गेंदबाजी की.

वीडियो: गावस्‍कर ने कुलदीप और चहल को बताया निडर गेंदबाज

सिमंस को भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की मेहनत ने प्रभावित किया. उन्होंने कहा, ‘इस परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना मुश्किल होता है लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने भी उनकी टीम को कम स्कोर पर रोक कर जीत के मौके बनाए. इससे यह पता चलता है कि इन गेंदबाजों ने कितनी शानदार गेंदबाजी की. सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को 3-0 की हार से बचने के लिए टिप्स भी दिए. सिमंस ने कहा, ‘जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका आयी तो यहां लंबी पारी खेलना गेंद खेलने पर नहीं, बल्कि गेंद छोड़ने पर निर्भर करता है. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने गेंद को ठीक से छोड़ा है, खासकर केपटाउन में.’ (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs South Africa, Team India, Eric Simons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com