Bangladesh vs New Zealand, 4th T20I: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. रहमान ने अपनी कमाल की गेंदबाजी के अलावा एक ऐसा कैच लिया जिसकी चर्चा पूरा सोशल मीडिया पर कर रहा है. दरअसल वह कैच इसलिए स्पेशल हैं क्योंकि गेंदबाज ने अपनी ही गेंदबाजी के दौरान हवा में डाइव लगाकर लिया. सोशल मीडिया पर Mustafizur Rahman के कैच की तारीफ हो रही है. न्यूजीलैंड की पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी बल्लेबाज कोले मैककोन्ची (Cole McConchie) को आउट करने में सफलता हासिल की. दरअसल मुस्तफिजुर ने चतुराई भरी गेंद करके बल्लेबाज को चकमा दे दिया. हुआ ये कि बांग्लादेश गेंदबाज ने अपनी गेंद की गति में बदलाव किया, जिसे कीवी बल्लेबाज भांप नहीं पाया और गेंदबाज को ही कैच थमा बैठ.
Mustafizur magic #BANvNZ pic.twitter.com/dJoUIamwE3
— Aaron Murphy (@AaronMurphyFS) September 8, 2021
आउट होने के बाद बल्लेाज मैककोन्ची हैरान से नजर आए. बता दें कि चौथे टी-20 में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और केवल 93 रन ही बना सकी. विल यंग के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर नहीं जम पाया. विल ने 46 रन की पारी खेली. इस टी-20 सीरीज में बांग्लादेश ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है. इस मैच से पहले हुए 3 मैच में से 2 मैच बांग्लादेश और तीसरा टी-20 मैच न्यूजीलैंड की टीम जीतने में सफल रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
5 मैचों की इस सीरीज में कीवी बल्लेबाज बांग्लादेश के पिच पर सही ढंग से बल्लेबाजी नहीं कर पा पहे हैं. सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड 60 रन पर आउट हो गई थी. दूसरे मैच में कीवी टीम ने 137 का स्कोर किया था. तीसरे टी-20 में (3rd T20I) न्यूजीलैंड ने 128 रन बनाए थे. हालांकि बांग्लादेश तीसरे टी-20 में केवल 76 रन पर आउट हो गई थी. जिसके कारण कीवी टीम को 52 रन से जीत मिली थी.
ये भी पढ़ें
* भारत की जीत पर मोहम्मद कैफ ने किया मजेदार 'नागिन डांस'- Video
* बुमराह की शानदार गेंदबाजी को देखकर दंग रह गईं Wife संजना गणेशन, बोलीं- 'हर रोज आप पर गर्व होता है'
* Lord" Shardul Thakur की 'लॉलीपॉप' गेंद पर बोल्ड हुए Joe Root, यकीन ही नहीं कर पा रहे- Video - Video
अब एक बार फिर चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 93 रन ही बना सके हैं. बता दें कि अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज किसी बड़े अभ्यास से कम नहीं है.
VIDEO: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO ने कहा, तालिबान को पसंद है किक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं