भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां (IND vs ENG 5th Test) और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार को रद्द कर दिया गया क्योंकि कोविड-19 (COVID-19) से जुड़ी चिंताओं के कारण मेहमान देश अपनी ‘टीम उतारने में असमर्थ' था. वहीं. बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और ईसीबी टेस्ट मैच को फिर से शेड्यूल किए जाने को लेकर मिलकर काम करेगी. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से इंग्लैंड से आगे हैं. वहीं, बीसीसीआइ उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने टेस्ट मैच को रद्द किए जाने पर बयान दिया है. राजीव शुक्ला ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि टेस्ट मैच के रद्द होने पर 'बिना खेले इंग्लैंड को जीत देने' वाली पेशकश का सवाल ही नहीं खड़ा होता है. उन्होंने कहा, ईसीबी के साथ मुद्दों को “सौहार्दपूर्ण” तरीके से हल करने के लिए बातचीत चल रही है.
बता दें कि गुरूवार को इंग्लैंड बोर्ड की ओर से एक बयाम आया था जिसमें कहा गया था कि यदि भारत पांचवें टेस्ट के लिए अपनी टीम मैदान पर नहीं उतार पाता है तो उसे 'बिना खेले ही हार मान' लेनी चाहिए. इंग्लैंड बोर्ड की इस पेशकश को बीसीसीआई ने ठुकरा दिया था. वहीं, शुक्रवार को टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद इंग्लैंड बोर्ड ने जारी अपने बयान में 'बिना खेले हार मान' लेने वाली बात को प्रेस रिलीज से हटा लिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि भारतीय खेमे में कोरोना वायरस ने दस्तक दी जिसके कारण रवि शास्त्री समेत स्पोर्टिंग स्टाफ कोविड 19 (COVID-19) संक्रमित पाए गए. वहीं, गुरूवार को टीम के जूनियर फिजियो के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टेस्ट मैच को रद्द करने वाली बात सामने आने लगी थी.
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है. पहला टेस्ट मैच भी भारत की टीम जीत सकती थी लेकिन बारिश ने इंग्लैंड को बचा दिया, जिसके कारण सीरीज का पहला टेस्ट ड्रा रहा था. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया था जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी. लॉर्ड्स में भारत को 151 रन से जीत मिली थी. हालांकि सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को बुरी तरह हार का समना करना पड़ा था.
लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट को इंग्लैंड ने एक पारी और 76 रन जीता था. सीरीज का चौथा टेस्ट मैच भारत के लिए शानदार रहा था. भारतीय टीम ने 50 साल के बाद ओवल में जीत हासिल की थी. ओवल में जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में इंग्लैंड से 2-1 से आगे हो गई.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं