विज्ञापन

वॉर्मअप मैच में पडिक्कल के बाद किसकी बैटिंग रही जबरदस्त? बैटिंग कोच ने लिया इन दो गेंदबाजों का नाम

मोहम्मद सिराज की आखिरी ओवर में लगाए छक्कों के दम पर भारतीय टीम ने वॉर्मअप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया.

वॉर्मअप मैच में पडिक्कल के बाद किसकी बैटिंग रही जबरदस्त? बैटिंग कोच ने लिया इन दो गेंदबाजों का नाम

भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने 207 रनों के लक्ष्य को सिर्फ एक सेशन में हासिल किया. यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ मोहम्मद सिराज ने भी सिर्फ 15 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. टीम के प्रदर्शन से बैटिंग कोच सितांशु कोटक काफी खुश हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में बात करते हुए सितांशु ने कहा कि यह वॉर्मअप मुकाबला भारतीय टीम के लिहाज से काफी शानदार रहा. उन्होंने कहा कि अगर हम अगले 4 दिन और भी प्रैक्टिस करते, तो भी वो वॉर्मअप मुकाबले के बराबर नहीं होता.

बैटिंग कोच ने कहा कि गेंदबाजों ने वॉर्मअप मैच में अपना पूरा जोर लगाया जबकि बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. सितांशु ने कहा,"वॉर्मअप मैच ज्यादा प्रोडक्टिव रहा. क्योंकि अगर हम अगले चार भी अभ्यास करते तो भी यह प्रैक्टिस मैच जितना अच्छा नहीं होता. गेंदबाजों ने अपनी पूरी ताकत से गेंदबाजी की. बल्लेबाजी भी अच्छी रही. और हमने कोशिश कि की सभी गेंदबाजों को भी बल्लेबाजी मिले."

सिराज और गुरनूर की आतिशी बल्लेबाजी का जिक्र करते हुए कोच ने उनके प्रदर्शन पर खुशी जताई. पहली पारी में गुरनूर ने 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 18 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए. वहीं, सिराज दूसरी पारी में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर नॉटआउट रहे. सितांशु से जब पूछा गया कि किसी बल्लेबाजी अच्छी रही तो उन्होंने हंसते हुए कहा,"मुझे लगता है कि गुरनूर और सिराज. दोनों ने छक्के लगाए. तीन -चार छक्के."

हालांकि, सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. बैटिंग कोच ने माना कि पिच में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं था और इसके बावजूद टीम के फास्ट बॉलर्स ने काफी दम लगाया और अच्छी लाइन एंड लेंथ पर गेंदबाजी की. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान करेगा.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? विराट कोहली की कप्तानी में रचा था इतिहास, अब नजरें गिल पर

यह भी पढ़ें: कश्मीर में ट्रेनिंग, 17 किलो कम किया वजन, श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार सरफराज खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devdutt Babunu Padikkal, Sitanshu Hargovindbhai Kotak, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com