टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम घरेली मैदान पर ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी है. टीम की इस जीत पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ करोड़ों फैंस की दुआएं भी रंग लाई है. ऐसे ही एक फैन की फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
बच्ची की ये फोटो अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला शुरू से ठीक पहले का है. इस फोटो में टीम इंडिया की नन्हीं फैन राष्ट्र गान के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ खड़ी दिख रही है. इस फोटो की खास बात ये है कि जहां सभी लोग टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रगान गा रहे थे वहीं ये फैन हाथ जोड़कर अपनी टीम की जीत के लिए भगवान से दुआ कर रही थी.
बच्ची का यह अंदाज अब इंटरनेट पर सभी का दिल जीत रहा है. इस फोटो को अभी तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. इस फोटो में बच्ची मासूमियत के साथ भगवान से अपनी टीम के लिए ट्रॉफी मांगती दिख रही है. इस फोटो पर तमाम क्रिकेट प्रेमी कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे बच्ची की मासूमियत बता रहा है तो कोई क्रिकेट के प्रति उसके प्यार की तारीफ कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं