विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2021

विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर की बेटी को दिया खास तोहफा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा थैंक्यू..

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) की बेटी इंडी रे (Indi Rae) भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बड़ी फैन है. कई बार वॉर्नर ने इसका जिक्र किया है. यब बात खुद कोहली को भी पता है. ऐसे में कोहली ने वॉर्नर की बेटी इंडी को खास तोहफा दिया है

विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर की बेटी को दिया खास तोहफा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा थैंक्यू..
विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर की बेटी को दिया खास तोहफा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा थैंक्यू..

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) की बेटी इंडी रे (Indi Rae) भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बड़ी फैन है. कई बार वॉर्नर ने इसका जिक्र किया है. यह बात खुद कोहली को भी पता है. ऐसे में कोहली ने वॉर्नर की बेटी इंडी को खास तोहफा दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर वॉर्नर ने शेयर किया है. वॉर्नर की बेटी को कोहली ने अपनी टेस्ट जर्सी तोहफे में दी है. वॉर्नर ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जो खूब वायरल हो रहा है. वॉर्नर ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे पता है कि हमने सीरीज खो दी है लेकिन हमारे यहाँ एक बहुत ही खुशहाल लड़की है, धन्यवाद @ विराट कोहली, टेस्ट खेलने वाली जर्सी देने के लिए, इंडी को काफी पसंद आया. डैडी और @फिंच के अलावा वह विराट से प्यार करती है.'

'कंगारू' वाला केक न काटने को लेकर रहाणे ने कही ऐसी बात, जिसने जीत लिया दिल..देखें Video

गौरतलब है कि हाल ही में कोहली पिता बने हैं. कोहली और अनुष्का के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. कोहली ने जब यह बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी तो वॉर्नर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया था और सोशल मीडिया पर लिखा था कि, यदि कोई टिप्स चाहिए तो मुझे मैसेज करें.

बता दें कि कोहली और वॉर्नर एक दूसरे की खूब इज्जत करते हैं. यहां तक कि वॉर्नर का भारतीय खिलाड़ियों ने काफी अच्छा लगाव है. आईपीएल में वॉर्नर हैदराबाद की ओर से खेलते हैं जिसके कारण भारत में भी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर के फैन्स काफी संख्या में मौजूद हैं. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वॉर्नर चोटिल रहे थे. डेविड शुरूआती दोनों टेस्ट नहीं खेल पाए थे, लेकिन तीसरी और आखिरी टेस्ट मैच में बल्ले से नाकाम रहे. 

भारतीय टीम की जर्सी पर ऋषभ पंत का दिया गया 'ऑटोग्राफ' हुआ वायरल, देखकर लोगों ने कहा- यूनिक है..'

वहीं, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत लौट आए थे. अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर खेलते नजर आएंगे.

VIDEO: ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
David Andrew Warner, Virat Kohli, Aaron James Finch, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com