T20 World Cup 2026: खेले जा रहे वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया हालात के हिसाब से अहम और बड़े बन चुके मुकाबले में जिंबाब्वे (Ind vs Zim) के खिलाफ अपनी संभावित तस्वीर और खूबसूरत बनाने मैदान पर उतरेगी. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 (Super-8 Round) में मिली 76 रन की हार और फिर बाकी टीमों के अप्रत्याशित प्रदर्शन से पैदा हुए हालात और चेन्नई की पिच ने भारतीय प्रबंधन को फाइनल XI चुनने को लेकर 'गंभीर असजमंस' में डाल दिया है. तमाम पहलुओं ने मनोदशा ऐसी बना दी है कि किसे खिलाएं, किसे बाहर करें? वास्तव में यह फैसला लेना बहुत मुश्किल हो चला है. इनमें भी सबसे ज्यादा समस्या दो में से एक को चुनने को लेकर हो रही है.
अतिरिक्त स्पिनर या फिर ऑलराउंडर?
कुछ चीजें साफ हैं मसलन अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैससन आएंगे. रिंकू सिंह और तिलक वर्मा में से किसी एक पर भी गाज गिर सकती है. सूत्रों के अनुसार और तैयारियों को देखते हुए प्रबंधन अक्षर पटेल को भी खिलाने को तैयार है, लेकिन चेन्नई की पिच अतिरिक्त स्पिनर की मांग कर रही है. ऐसे में सवाल यह है कि कुलदीप यादव को टीम में कैसे समायोजित किया जाएगा? और ऐसा भी हो सकता है कि एक जगह के लिए अक्षर और कुलदीप में टकराव देखने को मिल जाए?
जिंबाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित XI
1. सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 2. अभिषेक शर्मा 3. संजू सैमसन 4. ईशान किशन 5. शिवम दुबे 6. हार्दिक पंड्या 7. रिंकू सिंह/तिलक वर्मा 8. अक्षर पटेल 9. अर्शदीप सिंह 10. वरुण चक्रवर्ती 11. जसप्रीत बुमराह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं