विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup: चेन्नई की पिच का कैसा है मिज़ाज, टीम इंडिया के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की ज़मीन कितनी तैयार

India vs Zimbabwe Chennai Pitch Report: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले से लगातार धमाल कर रही डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया सुपर-8 का एक मैच हारी और सारे समीकरण बदल गए. अब सारा दारोमदार पहले चेन्नई और फिर कोलकाता की पिचों पर खेले जानेवाले मुक़ाबलों पर टिक गया है.

IND vs ZIM, T20 World Cup: चेन्नई की पिच का कैसा है मिज़ाज, टीम इंडिया के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की ज़मीन कितनी तैयार
India vs Zimbabwe T20 World Cup

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026, Chennai Pitch Report: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले से लगातार धमाल कर रही डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया सुपर-8 का एक मैच हारी और सारे समीकरण बदल गए. अब सारा दारोमदार पहले चेन्नई और फिर कोलकाता की पिचों पर खेले जानेवाले मुक़ाबलों पर टिक गया है. सुपर-8 के दोनों मैच अब टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुक़ाबला बन गए हैं. टी-20 गेमों की फितरत ही ऐसी है कि एक छोटी सी चूक या विपक्षी टीम का एक बड़ा मोमेंटम मैच का रुख बदल सकता है. ऐसे में सबकी नज़र चेन्नई के एमए चिदंबरम की पिच पर गुरुवार को होनेवाले भारत-ज़िंबाब्वे मैच पर  टिक गई है. 

चेन्नई की पिच पर कितना स्कोर जीत के लिए काफ़ी?

चेन्नई की तीनों ही पिच बैटिंग फ़्रेंडली है और यहां बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी. बताया जा रहा है कि तीन में से एक पिच ज़्यादातर लाल मिट्टी की बनी है जबकि बाकी दो पिच काली मिट्टी से. चेन्नई की पिचों पर अबतक हुए छह मैचों में पहले बैटिंग करनेवाली टीमों ने 200 से लेकर 173 तक के स्कोर बनाए हैं. इसी पिच पर न्यूज़ीलैंड ने अफग़ानिस्तान के खिलाफ़ 183 का लक्ष्य हासिल कर लिया था. 

चेन्नई की पिच पर आमतौर पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है. लेकिन मौजूदा पिच पर बैटिंग का ज़ोर माना जा रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडिम के अधिकारियों ने पिछले 6 महीने में इन पिचों पर कम मैच करवाकर इसे फ़्रेश जैसा ही रहने दिया है. इसका फ़ायदा भारतीय टीम ज़रूर उठा  सकती है. 

टीम इंडिया की मुश्किल, संजू से बनेगी बात?

भारत की एक मुश्किल शुरुआत में तीन बांये हाथ के बल्लेबाज़ों का होना भी है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कहते हैं,"टीम इंडिया के तीनों टॉप ऑर्डर खब्बू (बांये हाथ के बैटर- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा) बल्लेबाज़ हैं. एक के आउट होने पर भी वो दूसरा खब्बू बैटर भेज देते हैं. विपक्षी टीम बांये हाथ के स्पिनर को लगाकर उन्हें फांस सकती है." मो. आमिर ये भी कहते हैं,"आप चाहे कितनी भी बड़ी टीम क्यों ना हो, अगर आप राइट कॉम्बिनेशन के साथ नहीं खेलेंगे तो बड़ी टीमें आपको फंसा सकती हैं."

अभिषेक वर्मा 5 मैचों में कुल 15 रन ही जोड़ सके हैं. कहा जा रहा है कि ऐसे में संजू सैमसन को मौक़ा दे सकती है. संजू सैमसन के आने से लेफ़्ट-राइट कॉम्बिनेशन में बल्लेबाज़ मैदान पर उतर सकते हैं. लेकिन संजू सैमसन खुद भी फॉर्म में नहीं हैं. ऐसे में भारत के लिए ओपनर्स और पावर प्ले का पेच सुलझ नहीं पाया है. 

कहा जा रहा है कि संजू सैमसन को टीम में शामिल कर रिंकू सिंह को बाहर बिठाया जा सकता है. रिंकू सिंह को लेकर मीडिया में खबरें चल रही हैं कि वो एक फैमिली इमरजेंसी की वजह से अपने घर चले आये हैं. 

सुपर-8 में हार, गावस्कर की नसीहत

टीम इंडिया ने ग्रुप के अपने चारों मैच तो जीत लिए. लेकिन सुपर-8 में दक्षिण अफ़्रीका के स्लोअर डिलिवरी का हथियार डिफेंडिंग चैंपियन के लिए भारी साबित हुआ. पूर्व कप्तान और दिग्गज सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा को पिच पर थोड़ी देर संयम बरतने की नसीहत दी है तो शिवम दुबे की श़ॉट लगाने की क्षमता को सराहा है और उन्हें इनसाइड-आउट एक्स्ट्रा कवर पर शॉट लगाने के स्किल को निखारने की सलाह दी है. गावस्कर ये भी मानते हैं कि वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या की गेंदबाज़ी टीम इंडिया के लिए X फ़ैक्टर साबित हो सकती है. 

प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सवाल

रिंकू सिंह के पिता की तबियत खराब है. ऐसे में वो टीम का साथ छोड़कर वापस आ गए हैं. मंगलवार को मैंडेटरी प्रैक्टिस सेशन में भी रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया है. रिंकू आखिरी मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. ऐसे में सवाल है कि उनकी जगह टीम में कौन आएगा? इसके अलावा टीम इंडिया के सहायक कोच ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अभिषेक को बाहर होना पड़ा सकता है. सवाल अक्षर पटेल को लेकर भी है, क्या वह चेन्नई के मुकाबले में वापसी करेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया चेन्नई में टीम इंडिया क्या रणीनिति अपनाती है.

यह भी पढ़ें: India Semi Final Scenario: किसकी हार..किससे जीत, सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

यह भी पढ़ें: PAK vs ENG Highlights: हैरी ब्रूक का शतक, इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com