विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup: अर्शदीप सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ट्रेंट बोल्ट को पछाड़ा, बुमराह से भी निकले आगे

IND vs ZIM, T20 World Cup: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट झटके और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

IND vs ZIM, T20 World Cup: अर्शदीप सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ट्रेंट बोल्ट को पछाड़ा, बुमराह से भी निकले आगे
Arshdeep Singh World Record

Arshdeep Singh World Record, T20 World Cup: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट झटके और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय दिग्गज जसप्रीत बुमराह को भी पछाड़ा. सेमीफाइनल के रेस में बने रहने के लिए इस अहम मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 76 रनों से रौंद दिया. भारत की जीत का सीधा फायदा दक्षिण अफ्रीका को हुआ और वो क्वालीफाई कर गई. जबकि जिम्बाब्वे जारी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

वहीं गुरुवार को अर्शदीप सिंह ने 3 शिकार किए. उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, रायन बर्ल और टोनी मुनयोंगा के विकेट निकाले. अर्शदीप ने 4 ओवर में 24 रन खर्चे. अर्शदीप जारी वर्ल्ड कप में अभी तक 8 विकेट झटक चुके हैं. चेन्नई में 3 विकटों के साथ अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ट्रेंट बोल्ट को पछाड़ा है, जिनके नाम 34 विकेट थे. इसके साथ टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है.

बात अगर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की करें तो यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज शाकिब अल हसन के नाम है, जिन्होंने 43 मैचों में 50 विकेट झटके हैं, जबकि दूसरे स्थान पर एडम जम्पा है, जिनके नाम 25 मैचों में 44 विकेट हैं. राशिद खान 43 विकटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. 

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, साउथ अफ्रीका ने किया क्वालीफाई

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM, T20 World Cup:जिम्बाब्वे को 76 रनों से रौंदा, अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com