Abhishek Sharma's Failure: सवाल पहले से ही उठ रहे थे. उम्मीद थी कि जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) शुरुआती दोनों मैचों की विफलता पर जरूर मिट्टी डालेंगे, लेकिन लेफ्टी और आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज की हालत और भी बुरी हुई. और सीरीज के तीनों मैचों में उनके आंकड़े मानो किसी मोबाइल के शुरुआती सिंगल डिजिट नंबर बन गए. पहले और दूसरे मैच में क्रमश: 2, 8 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा तीसरे मुकाबले में सिर्फ 1 ही रन बना सके. अभिषेक जिंबाब्वे के नंबर-1 पेसर मुजराबानी की गेंद को उड़ाने की कोशिश में विकेट के पीछे लपके गए. और इन आंकड़ों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अभिषेक ही नहीं, बल्कि टीम प्रबंधन को भी घेरना शुरू कर दिया. और इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी रही कि टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुने गए प्रभसिमरन सिंह सीरीज के तीनों ही मैचों में बाहर बैठे रह गए.
जिद नहीं ही छोड़ी अभिषेक ने
यह तो साफ है कि अभिषेक एक ही गीयर में बैटिंग करते हैं या अक्सर चौथे में तीसरे में आ जाते हैं, लेकिन भारत की तुलना में जिंबाब्वे के कहीं धीमे पिच पर जब अभिषेक को अनिवार्य रूप से चौथे से तीसरे गीयर में आना ही था, ऐसे समय में इस लेफ्टी बल्लेबाज ने अपनी जिद से कोई समझौता नहीं ही किया. मैच दर मैच रूम (जगह) बनाकर शॉट खेलने की कोशिश में अभिषेक लगातार आउट होते रहे. और जो नतीजा सामने आया, उसने फैंस को गुस्से से भर दिया. कमेंट आपके सामने हैं.
खूब बोला प्रभसिमरन का बल्ला
पिछले कई साल से पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे प्रभसिमरन सिंह ने इस साल आईपीएल में प्रदर्शन में सुधार करते हुए नियमितता दिखाई. इस विकेटकीपर ओपनर ने खेले 14 मैच की 13 पारियों में 42.50 के औसत और 6 अर्द्धशतक से 510 रन बनाए. वह ईशान किशन के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे विकेटकीपर रहे, जिन्होंने संस्करण में पांच सौ से ऊपर का स्कोर किया. और ऊनका स्ट्राइक रेट भी 168.87 का रहा. इस प्रदर्शन से ही उन्होंने सेलेक्टरों को टीम इंडिया में चुनने पर मजबूर किया, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें अंतिम 11 में मौका नहीं ही दिया. खेले तीनों मैचों में से एक भी नहीं. और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस बहुत ही ज्यादा नाराज हैं
दो राय नहीं कि अभिषेक का रवैया और नाकामी ने सैमसन के लिए रास्ता तो खोल दिया है
🚨 BREAKING: SANJU SAMSON'S T20I DOOR ISN'T CLOSED YET! 🚨
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) July 26, 2026
2, 8, 1 vs zimbabwe ! Abhishek Sharma has failed again, and India's top order still looks unsettled.
If the team management wants a left-right opening combination, bringing Sanju Samson back alongside a left-hander… pic.twitter.com/cHtt0zWW7Y
हद हो गई भाई! एक ही बॉलर ने तीनों मैचों में निपटा दिया
Abhishek Sharma is bunny of Muzarabani, lost his wicket to him 3 times in 3 matches 😂 pic.twitter.com/feP7gWbfXD
— Maxi (@Maxi_targaryen) July 26, 2026
जब मुजाराबानी के खिलाफ यह हाल है, तो सोचिए कि आगे उनका बाकी दिग्गजों के सामने ऐसी पिचों पर क्या हाल होगा
🚨 BLESSING MUZARABANI EXPOSED ABHISHEK SHARMA 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) July 26, 2026
- B Muzarabani dismissed Abhishek in 1st T20i.
- B Muzarabani dismissed Abhishek in 2md T20i.
- B Muzarabani dismissed Abhishek in 3rd T20i. pic.twitter.com/obDn6RkTYh
बहुत ही कड़ी प्रतिस्पर्धा का दौर है. और डिजिटल दौर में फैंस पल-पल का हिसाब रखते हैं
🚨 Meet Abhishek Sharma - one of the most fearless batsman 😂
— manzur shaban (@Manzurshaban123) July 26, 2026
His last 10 T20I innings:
- Total - 191 runs
- Average: 19.10
- Strike Rate: 166.09
- 50s: 1
And then there is Sanju Samson, who has performed so well & a World Cup winner.
- This is injustice to Sanju Samson. 😶 pic.twitter.com/vRwW5WqrEl
बहुत फैंस की समझ में नहीं आ रहा...पर कौन जानता है कि जल्द ही समझ आ जाए!!
- Sacked Shubman Gill
— DAVID (@1DAVID92) July 26, 2026
- Sacked Yashasvi Jaiswal
- Drop Samson recent 6 Matches
I don't know why Abhishek Sharma get so many chances after scoring one digit score
- 3
- 1
- 8
- 8
My Comment -: His performance is worst in International cricket comparison with IPL…
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं