विज्ञापन

IND vs WI, T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव मैदान पर कदम रखते ही हासिल करेंगे खास मुकाम, धोनी-रोहित-कोहली के साथ इस खास क्लब में होंगे शामिल

India vs West Indies, T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 ग्रुप ए से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले से होगा.

IND vs WI, T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव  मैदान पर कदम रखते ही हासिल करेंगे खास मुकाम, धोनी-रोहित-कोहली के साथ इस खास क्लब में होंगे शामिल
Suryaumar Yadav 50th T20I Match as Captain
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का मुकाबला रविवार को वेस्टइंडीज से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा.
  • सूर्यकुमार यादव इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अपना पचासवां टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलेंगे.
  • भारत ने सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका से हार के बाद जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर वापसी की थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs WI T20 World Cup Suryaumar Yadav 50th T20I Match as Captain: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. वहीं इस मुकाबले में जैसे ही कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आएंगे, वैसे ही वो एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे. यह सूर्यकुमार यादव का बतौर भारतीय कप्तान 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक मुकाबलों में भारतीय कप्तानों की सूची में टॉप पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 72 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है और 41 में टीम को जीत दिलाई है. जबकि दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया की अगुवाई की है, जबकि तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जो 50 मैचों में टीम इंडिया के कप्तान रहे हैं. 

T20I में बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच खेलने वाले भारतीय
खिलाड़ीमैचजीतहारजीत प्रतिशत
महेंद्र सिंह धोनी72412859.28
रोहित शर्मा62491279.83
विराट कोहली50301664.58
सूर्यकुमार यादव4937880.85

टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ किया था. प्रोटियाज टीम के खिलाफ मिली 76 रनों की बड़ी हार से भारतीय टीम के नेट रन रेट पर भी बुरा असर पड़ा था. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेले गए मुकाबले में सूर्या की सेना ने शानदार वापसी की थी. भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 72 रनों से हराया था.

बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जमाया था. वहीं, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से अहम योगदान दिया था. भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट निकाले थे, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी दमदार प्रदर्शन किया था.

दूसरी ओर, सुपर-8 राउंड के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदने के बाद वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका के हाथों 9 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी थी. टीम के गेंदबाज 177 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे. वहीं, कैरेबियाई टीम का टॉप ऑर्डर भी बुरी तरह से विफल रहा था. जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए थे.

टी20 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 19 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. ग्राउंड पर बढ़िया बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है. हालांकि, शुरुआती ओवर्स के बाद स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है. ईडन गार्डन्स में पहली पारी का औसतन स्कोर 161 रन रहा है. वहीं, दूसरी पारी में औसत स्कोर 139 रन है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अहम मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है. रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी. यानी फैंस को पूरे 40 ओवरों का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com