विज्ञापन

VIDEO: कोने में मायूस और उदास बैठे थे वैभव सूर्यवंशी, फिर ईशान किशन ने जो किया उसने फैंस का जीत लिया दिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बारिश के कारण टॉस में विलंब हो गया है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

VIDEO: कोने में मायूस और उदास बैठे थे वैभव सूर्यवंशी, फिर ईशान किशन ने जो किया उसने फैंस का जीत लिया दिल
वैभव सूर्यवंशी का वायरल वीडियो
jiohotstar

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बारिश के कारण टॉस में थोड़ी देरी है. पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर है. मैच शुरू होने से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. पांच मैचों की इस सीरीज में अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने के बावजूद वैभव का धैर्य और उनका व्यवहार फैंस का दिल जीत रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर अकेले बैठे नजर आ रहे हैं. इसी दौरान ईशान किशन उनकी तरफ जाते हैं और उनके साथ समय बिताते दिखाई देते हैं, जिसके बाद वैभव के चेहरे पर मुस्कान लौट आती है. वहीं एक अन्य वीडियो में वैभव मैदान पर जाने से पहले बाउंड्री लाइन को छूकर सम्मान प्रकट करते दिख रहे हैं.

फैंस इन दोनों वीडियो को उनकी सादगी, संस्कार और परिपक्वता से जोड़ रहे हैं. खास बात यह है कि सीरीज के चार मैच बीत जाने के बाद भी वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला है और अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या निर्णायक मुकाबले में उन्हें आखिरकार टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी. सीरीज के आखिरी मैच में ओवरों में कटौती शाम 7.30 बजे से शुरू होगी जबकि पांच-पांच ओवर के मैच के लिए अंतिम समय रात 9.40 बजे निर्धारित किया गया है.

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई.

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन.

यह भी पढ़ें-  Success Story: न जूते थे, न सुविधाएं... मैच प्रैक्टिस के लिए 70KM का सफर, ऐसी है आकिब नबी के संघर्ष की कहानी

यह भी पढ़ें- Kavya Anirudh Love Story: 'जेलर' के इवेंट पर थे अनिरुद्ध, काव्या की ठहर गई नजरें, दिलचस्प है लव स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com