भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 14 अक्टबूर को खेला जाएगा. सीरीज में भारतीय टीम इस समय 2-1 से आगे है. भारत ने पहला टी-20 मैच 8 विकेट से जीता था तो वहीं, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से जीत मिली थी. सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने वापसी की थी औक 14 रन से मैच को जीतने में सफलता हासिल की थी. अबतक दोनों टीमों ने शानदार परफॉर्मेंस किया है जिससे सीरीज का रोमांच चरम पर है.
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम क्या असर दिखाएगी
दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां कि पिच भी बल्लेबाजों को मदद करती है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अबतक कुल 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें तीनों में भारत को जीत मिली है. 2019 में यहां पहला मैच खेला गया था, भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया था. 2022 में फिर भारत ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से जीत हासिल की थी. वहीं, 2024 में खेले गए अपने आखिरी मैच में भारत ने बांग्लादेश को 133 रन से हराने में कामयाबी हासिल की थी. यानी एक बार भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल करने में सफल रही थी तो वहीं, बाकी दो बार भारत ने बाद में बैटिंग कर इस मैदान पर जीत हासिल की है.
भारत Vs वेस्टइंडीज चौथा टी20 कब है?
भारत Vs वेस्टइंडीज मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. मैच शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा.
भारत Vs वेस्टइंडीज चौथा टी-20 मैच का टॉस किस समय होगा?
.भारत Vs वेस्टइंडीज मैच का टॉस शाम 6:30 बजे (IST) होगा
भारत Vs वेस्टइंडीज मैच लाइव कहां देखें?
भारत Vs वेस्टइंडीज मैच हॉट स्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी उपलब्ध होगा
भारत Vs वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच लाइव फ्री में कहां देखें?
भारत Vs वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच लाइव फ्री में DD Sports (DD Sports) पर देख सकते हैं.
भारतीय टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, नमन धीर, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी
वेस्टइंडीज टी20 टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर और अकील हुसैन
यह भी पढ़ें | शुभमन गिल नंबर 1, बुमराह नंबर 2, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें | गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3 कोहली, BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड को लेकर दिया बड़ा संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं