टीम इंडिया ने महान विंडीज सहित पूरी दुनिया को चौंकाते हुए सिर्फ 43.2 ओवरों में 405 रनों का लक्ष्य हासिल किया, तो पूरा क्रिकेट जगत विस्मित रह गया. पूरा देश इस जीत से सराबोर है. कहीं, शुभमन गिल की बात है, तो कहीं रोहित शर्मा के चर्चे, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर की तरह रवि शास्त्री ने भी इस जीत में कुछ और ढूंढा है. और उन्होंने कमेंट्री के दौरान इयान बिशप से बातचीत में 2027 विश्व की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर बॉलिंग को लेकर खासी चिंता जाहिर की. शास्त्री ने यह बात विंडीज के पूर्व पेसर इयान बिशप के सवाल के जवाब में कही.
🚨 Ravi Shastri Explains Why India's Biggest Weakness Is Bowling, Not Batting During the IND vs WI LIVE Match.🚨
— Central Cricket (@arshdeep3444) September 30, 2026
Ian Bishop 🗣️: Ravi, your provisional 2027 World Cup squad included Bhuvneshwar Kumar, Mohammed Shami, and Mohammed Siraj, yet Team India isn't giving any of them… pic.twitter.com/SsXsDNrcFW
बिशप ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'रवि तुम्हारी अपनी विश्व कप टीम में भुवनेश्वर कुमार, शमी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं लेकिन टीम इंडिया इन सभी को नियमित रूप से मौके नहीं दे रही है. क्या यह बात आपके चयन को अवास्तविक नहीं बनाती.
इस सवाल पर शास्त्री ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. भारत की बल्लेबाजी में काफी दम-खम है, लेकिन गेंदबाजी आक्रमण अभी भी सबसे बड़ी चिंता का विषय है. गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उनके पास विश्व कप जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट के लिए आवश्यक अनुभव की कमी है.'
शास्त्री ने आगे कहा, 'जब आपके गेंदबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ लगभग 9 रन प्रति ओवर की गति से रन लुटा रहे हों, तो यह साफ है कि मैंने क्यों अनुभवी खिलाड़ियों का समर्थन किया था. यही कारण है कि मेरा मानना है कि भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाजों को भारत की 2027 विश्व कप योजनाओं का हिस्सा होना चाहिए.'
नए चीफ सेलेक्टर देंगे ध्यान?
शास्त्री ने बहुत ही अहम बात कही है कि अगले साल तीन देशों की धरती पर आयोजित होने वाला विश्व कप बिना अनुभवी पेसरों के बिना नहीं जीता जा सकता. ऐसे में बीसीसीआई को अपनी पॉलिसी पर बहुत ही मजबूती से ध्यान देना होगा. अब जबकि अंतिरम नए चीफ सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने जिम्मेदारी संभाल की है, तो यह देखने की बात होगी कि विश्व कप की तैयारी को लेकर शुरू हो चुकी उल्टी गिनती के साथ ही वह हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर क्या प्लान बनाते है? लेकिन यह बात सही है कि दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की पिच पर भुवनेश्वर जैसे गेंदबाजों की जरूरत पड़ेगी ही पड़ेगी. विंडीज के खिलाफ मिली शानदार और ऐतिहासिक जीत में गेंदबाजों के हाल ने सबकुछ बयां कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं