विज्ञापन

'यह सही वजह थी', चोपड़ा, फैंस कर रहे थे सवाल, पठान ने बताया क्यों गिल ने कुलदीप को देर से थमाई गेंद

जब विंडीज के दोनों ओपनरों ने मिलकर 15 ओवरों में 107 रन कूट डाले, तब जाकर कप्तान गिल ने कुलदीप को अटैक पर लगाया. फैंस और पूर्व क्रिकेटर उंगली उठा रहे थे, लेकि पठान ने गिल के फैसले को सही बताया

'यह सही वजह थी', चोपड़ा, फैंस कर रहे थे सवाल, पठान ने बताया क्यों गिल ने कुलदीप को देर से थमाई गेंद
पठान ने कुलदीप को लेकर अहम बात कही
source: X

हर कोई यही सवाल कर रहा था कि कुलदीप कब आएंगे, आखिर कब आएंगे?  जी हां, तिरुअनंतपुरम में विंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में विंडीज ओपनरों ने ट्रेलर दिखा दिया कि बाकी मैचों में भारत की पिचों पर वे कैसी क्रिकेट खेलने जा रहे हैं क्योंकि भारत के पहले बल्ला थमाने के बाद जब जब तक जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स मिलकर 15 ओवरों में बिना नुकसान के 107 रन बना चुके थे, तब तक कुलदीप यादव को एक भी ओवर नहीं थमाया गया था. और यह बात  फैंस को चुभी बल्कि कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा और अय्यर ने भी इस पर चर्चा की, लेकिन इरफान पठान ने देरी को सही बताते हुए X पर बताया कि गिल ने शुभमन गिल को क्यों देरी से अटैक पर लगाया. 

बहराहल, जब कुलदीप अटैक पर आए, तो बहुत दी दुरुस्त आए. यादव ने न केवल जल्द ही 135 रनों की हो चुकी ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा, बल्कि विंडीज की पारी खत्म होते-होते कुलदीप ने कोटे के 10 ओवरों में 40 रन पर 4 विकेट लेकर प्रबंधन को जवाब भी दे दिया.  बाद में पठान ने कुलदीप के बारे में लिखा, 'कुलदीप आज शानदार रहे. शुभमन गिल द्वारा उनकी एंट्री में देरी की गई और बिल्कुल सही समय पर की गई. कप्तान चाहते थे कि गेंद थोड़ी पुरानी हो जाए, जो कुलदीप और टीम के लिए शानदार साबित हुई.'

एची-नागोया में 2026 के एशियाई खेलों में अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण वाशिंगटन सुंदर के वनडे सीरीज के लिए अनुपलब्ध होने के कारण कुलदीप और रवींद्र जडेजा भारत की टीम में दो स्पिनर हैं. उन्होंने इस सीरीज में 121 वनडे मैचों में 27.05 की औसत से 194 विकेट के साथ प्रवेश किया था, और इस मैच से पहले उनका आखिरी वनडे मैच जून में अफगानिस्तान के खिलाफ था.

विंडीज पर कुलदीप का जोरदार वार

कुलदीप के सनसनीखेज गेंदबाजी स्पेल की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम को बीच के ओवरों में रोक दिया गया. केसी कार्टी की 31 गेंदों पर 13 रन की सुस्त पारी ने वेस्टइंडीज की पारी की गति को थाम दिया.कप्तान शाई होप और ज्वेल एंड्रयू भी कोई खास प्रभाव डालने में असफल रहे. हालांकि, आमिर जांगू ने 43 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद ठोस पारी खेलकर कैरेबियाई टीम को 50 ओवरों में 295/7 के स्कोर तक पहुंचाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Irfan Khan Pathan, Aakash Chopra, India, West Indies, Kuldeep Yadav, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com