Rishabh pant's chirping behind stumps: जहां ऋषभ पंत होते हैं, तो वहां मनोरंजन न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. खासतौर पर जब वह स्टंप के पीछे होते हैं, तो वह शायद ही कभी चुप होतें हों. और उनकी बातें ब्रॉडकास्टर को भी बहुत ज्यादा पसंद आती हैं. पंत का अंदाज फैंस को बहुत ही ज्यादा पंसद आता है. यही वजह है कि ब्रॉडकास्टर बीच-बीच में पंत की आवाज को फैंस तक पहुंचाते रहते हैं. और कुछ ऐसा ही कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन भी देखने को मिला.आखिरी दिन वीरवार को श्रीलंका के दोनों बल्लेबाज सोनल दिनुषा और केशरा नुवाथा पिच से चिपक गए. इन दोनों की लंबी साझेदारी के दौरान भारतीय खिलाड़ी थोड़ा ढीले दिखाई पड़े, तो पंत ने उन्हें 'जगाए' रखने के लिए हमेशा की तरह अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल किया. वास्तव में इस कला में दुनिया का कोई भी विकेटकीपर ऋषभ पंत के आसपास भी नहीं है.
Sometimes, all we need is someone like Rishabh Pant cheering us on. 💙🎙️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 27, 2026
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/Xhb80MDqht
आखिरी दिनों पंत के अंदाज को सोनी ने भी भुनाया और उनकी शब्दावली को फैंस तक पहुंचाकर उनके बीच विकेट न गिरने से छाई मायूसी को दूर करने की कोशिश की. वीडियो में क्रीज पर दूसरे छोर पर जाते समय पंत जोर से बोलते दिख रहे हैं, 'बॉडी लैंग्वेज उठानी पड़ेगी भाइयों', 'बाहर से कोई नहीं आएगा', 'दम लगाओ थोड़ी-थोड़ी यार', 'एनर्जी क्रिकेट करो अंदर', 'चलो-चलो भाई, शोल्डर बहुत ड्रॉप हो गया है'. 'थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा.',
पंतगीरी के 10 मशहूर डॉयलॉग
बहरहाल, मैच के चौथे दिन पंत के मुंह से निकले ये डायलॉग तो नए और सामान्य हैं. पिछले 7-8 साल के करियर में उनके कई वन लाइनर बहुत ही फेमस हुए हैं. और जब चर्चा होती है, तो करोड़ों फैंस के चेहरे पर मुस्कान पसर जाती है. मैच दर दिन उनके डॉयलॉग कोश में कोई न कोई नई लाइन जुड़ रही है. चलिए आप उनेक 10 मशहूर कमेंटों के बारे में जान लें.
1. "एवरीबडी कम ऑन, टेक इट ईज़ी!"
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय गेंदबाजों का हौसला बढ़ाने और मैच के दबाव को हल्का करने के लिए पंत यह डायलॉग बार-बार दोहराते थे।
2 "लेट्स हैव सम फन टुडे!"
मैच के किसी भी मोड़ पर जब माहौल गंभीर होता, तो पंत अपने साथियों से मस्ती करते हुए खेल का लुत्फ उठाने को कहते थे.
3. "टैम्परेरी कैप्टन"
साल 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टिम पेन के साथ उनकी कहासुनी बहुत मशहूर हुई थी, जहां पंत ने पेन को चिढ़ाते हुए कहा था, "हमारे पास आज एक स्पेशल गेस्ट है... तुमने कभी 'टैम्परेरी कैप्टन' का नाम सुना है?"
4. "बेबीसिटिंग"
टिम पेन द्वारा बेबीसिटिंग के ताने का जवाब देते हुए पंत ने मैच के दौरान मैदान से ही चुटकी ली थी, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था,
5. "धीरे से मारो, भाई!"
स्पिनरों (विशेषकर कुलदीप यादव और अश्विन) की गेंदों पर जब बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करता, तो पंत चिल्लाते थे, "इसको तो समझ ही नहीं आ रहा है, धीरे से मारो भाई!"
6. "कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है!"
गेंदबाजों को लगातार गाइड करते हुए पंत का यह पेटेंट डायलॉग है, जहां वे गेंदबाज को लाइन और लेंथ पर टिके रहने की सलाह देते हैं.
7. "आसानी से नहीं मिलेगा, दिमाग लगाओ!"
विरोधी बल्लेबाजों का ध्यान भटकाने के लिए पंत जोर-जोर से बोलते थे ताकि बल्लेबाज दबाव में आकर गलती कर बैठे
8. "एश भाई, ये तो बॉल ही नहीं देख पा रहा!"
रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी के दौरान विपक्षी बल्लेबाजों को कम आंकते हुए पंत अक्सर यह कहकर चिढ़ाते थे कि बल्लेबाज को स्पिन समझ ही नहीं आ रही.
9. "हेलीकॉप्टर उड़ेगा अब!"
मैच के आखिरी ओवरों में जब आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत होती या विपक्षी टीम बड़े शॉट लगाने की कोशिश करती, तो पंत मजाकिया अंदाज में यह डायलॉग बोलते थे
10. "थोड़ा आगे, थोड़ा आगे... हाँ, यहीं!"
गेंदबाज को सटीक टप्पा बताने के लिए पंत स्टंप्स के पीछे से लगातार लाइव गाइडेंस देते रहते हैं, जो स्टंप माइक पर साफ सुनाई देता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं