IND vs SL: भारत के स्पिनर अश्विन (Ashwin) ने कपिल देव (Kapil Dev) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 434 विकेट लिए थे. मोहाली टेस्ट मैच में अश्विन श्रीलंका की दूसरी पारी में 3 विकेट जैसे लिया वैसे ही महान दिग्गज कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़कर उनसे आगे हो गए. अब अश्विन भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल के बाद चरित असलंका को कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा और साथ ही कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
टभारत के अनिल कुंबले ने टेस्ट में 619 विकेट लिए हैं. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुरली धरन के नाम हैं. मुरली ने 800 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, शेन वार्न ने टेस्ट में कुल 708 विकेट लिए थे. इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के नाम 640 टेस्ट विकेट दर्ज है. ऑस्ट्रेलिया के मैक्ग्रा ने 563 विकेट लिए थे. IND vs SL: 'सर' जडेजा ने दोहराया इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा कमाल
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बता दें कि महान कपिल देव ने 131 टेस्ट में 434 विकेट लिए थे. अपने करियर में कपिल पाजी ने 23 बार 5 और 2 बार 10 विकेट लेने का कारनामा कर दिया था. वहीं, अश्विन ने कपिल देव के रिकॉर्ड को अपने 85 वें टेस्ट मैच में ही तोड़ दिया है. स्मृति मंधाना के SIX का VIDEO वायरल, देखिए शॉट के बाद इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिएक्शन
भले ही अश्विन और कुंबले ने कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है लेकिन महान कपिल आज भी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं.
विराट कोहली की 'सेंचुरी', 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं