विज्ञापन
3 years ago

IND vs SL, Asia Cup 2023: जारी Asia Cup 2023 में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सुपर-4 राउंड के मैच भारत ने श्रीलंका को आसानी से 41 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. भारत को 213 रन पर समेटने के बाद एक बार को लगा था कि मेजबान टीम चिर-परिचित हालात में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी, लेकिन उसके दोनों ओपनर पथुम निसानका (6) और करुणारत्ने (2) दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके. खराब शुरुआत के बाद कुसल मेंडिस (15) भी सस्ते में लौट गए, तो कुलदीप यादव ने मेजबानों की परेशानियां लंका के पिछले मैच के हीरो सदीरा (17) को सस्ते में आउट कर और बढ़ा दी. चरिथ असालंका (22) और धनंजय डि सिल्वा (41) ने अच्छी कोशिश की. जीत तब भी श्रीलंका के लिए संभव दिख रही थी, जब उसने 5 विकेट 73 पर गंवा दिए थे. निचले क्रम में गेंदबाजी में पांच विकेट लेने वाले दुनिथ वेललेज (42) ने छोर पर दिखाया कि क्यों उन्हें भविष्य का बड़ा सुपरस्टार कहा जा रहा है, लेकिन दूसरे छोर पर जडेजा और कुलदीप ने पुछल्लों को राहत की सांस नहीं लेने दी. और पूरी श्रीलंका टीम 41.3 ओवरो में 172 रन पर सिमट गई. पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने चार, तो बुमराह और कुलदीप ने दो-दो, जबकि सिराज और हार्दिक के हिस्से में एक-एक विकेट आया. ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले डुलिथ वेललेज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

(SCORECARD)

पहली पाली की बात करे, तो श्रीलंकाई स्पिनरों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को पस्त करते हुए 213 पर सीमित कर दिया. पिछले मैच की तुलना में पिच बदली, तो धीमी और नीची रहती हुई गेंदों के सामने लगा ही नहीं कि ये वही भारतीय बल्लेबाज हैं, जो एक दिन पहले पाकिस्तानी बॉलरों के छक्के  छुड़ा रहे थे. हालांकि, पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (53) और शुभमन गिल (19) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी. लग रहा था कि इस मैच में भी टीम इंडिया तीन सौ के पार पहुंचने जा रही है, लेकिन एक बार युवा लेफ्टी स्पिनर वेलगेज ने गिल को चलता किया, तो यहां से उनका कहर बुरी तरह भारतीय बल्लेबाजों पर टूटा.नियमित अंतराल पर उनके आगे एक-एक करके बल्लेबाज लौटते रहे और वेलेगज ने पांच विकेट चटका  दिए. मिड्ल ऑर्डर में ईशान किशन (33) और केएल राहुल (39) आउट हुए, तो यहां से भारत के 200 के आंकड़े पर छूने पर ही सवाल खड़ा हो गया. ऐसे में जहां दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे, तो अक्षर पटेल (26) ने एक छोर थामकर भारत को 213 तक पहुंचाने का काम सुनिश्चित किया. भारत की पारी के सभी दस विकेट स्पिनरों ने लिए. वेलगेज ने पांच, असालंका ने चार और महेश थीक्ष्णा ने एक विकेट लिया

मैच में कुछ देर बारिश ने भी व्यवधान डाला. तब मैच रोके जाने के समय भारत ने 47 ओवरों में 9 विकेट पर 197 रन बना लिए थे. तब अक्षर पटेल 15 और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर पिच पर जमे हुए थे. कुछ देर के ब्रेक के बाद मैच शुरू हुआ, लेकिन अच्छी बात रही कि ओवरों में कटौती नहीं हुई. 

इससे पहले भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के 9 विकेट गिर गए हैं. और अब सवाल यह हो चला है कि क्या भारतीय टीम इस मुकाबले में दो सौ का आंकड़ा छू पाएगी? भारतीय बल्लेबाज युवा स्पिनर वेललेज के आगे पस्त दिखाई पड़े. और इनमें से  5 विकेट युवा स्पिनर वेललेज ने चटकाए. वेललेज ने अपनी फिरकी से करिश्मा कर दिया है. बता दें कि भारतीय इलेवन में बदलाव हुए हैं. शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया. मैच में खेलीं दोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार रहीं:

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना

Here are the LIVE Updates of Asia Cup 2023 Match Between India and Sri Lanka, Straight from (R.Premadasa Stadium, Colombo ):
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Asia Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com