विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

IND vs SL: श्रीलंका के कप्‍तान दिनेश चंदीमल बोले, यहां आने से पहले हमने बनाई थी खास योजना, लेकिन...

नागपुर टेस्‍ट में अपनी टीम की करारी हार के बाद श्रीलंका के कप्‍तान दिनेश चंदीमल अपनी निराशा नहीं छुपा पाए. उन्‍होंने साफ कहा कि बल्‍लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण हमें नीचा देखना पड़ा.

IND vs SL: श्रीलंका के कप्‍तान दिनेश चंदीमल बोले, यहां आने से पहले हमने बनाई थी खास योजना, लेकिन...
दिनेश चंदीमल ने खराब बल्‍लेबाजी को श्रीलंका की हार का कारण माना है (फाइल फोटो)
नागपुर: नागपुर टेस्‍ट में अपनी टीम की करारी हार के बाद श्रीलंका के कप्‍तान दिनेश चंदीमल अपनी निराशा नहीं छुपा पाए. उन्‍होंने साफ कहा कि बल्‍लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण हमें नीचा देखना पड़ा. चंदीमल ने कहा, 'हमने अच्‍छा टॉस जीता लेकिन खराब बल्‍लेबाजी के कारण पहले ही दिन 'बैकफुट' पर आ गए. जब आप भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो 350 से अधिक का स्‍कोर करने की जरूरत होती है. यहां आने से पहले हमने गेम प्‍लान तैयार किया था. हमने खिलाड़ि‍यों से कहा था कि यदि आप अच्‍छी स्‍टार्ट पा लेते हैं तो इसे बरकरार रखना होगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका.चंदीमल ने कहा कि उम्‍मीद है कि हमारे युवा खिलाड़ी मजबूती से वापसी करेंगे. हमारी टीम में एंजेलो मैथ्‍यूज सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं. यदि वे अच्‍छा स्‍कोर नहीं कर पाते तो बैटिंग लाइनअप बिखर जाती है. विकेट पहले तीन दिन बैटिंग के लिहाज से अच्‍छा था. हमारे गेंदबाजों ने अपनी ओर से हरसंभव प्रयास किया लेकिन जब स्‍कोरबोर्ड पर ज्‍यादा रन ही न हो, आप कुछ नहीं कर सकते. दोहरे शतक के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए विराट कोहली ने भी माना कि पिच बल्‍लेबाजी के लिए अच्‍छा था. उन्‍होंने कहा कि विकेट कुछ स्‍लो था लेकिन इस पर गेंद से ज्‍यादा मदद नहीं थी. मैंने इस पर अपनी शैली में बल्‍लेबाजी का निर्णय लिया. स्‍ट्राइक रोटेट करने पर ध्‍यान केंद्रित किया. हमने स्‍कोरबोर्ड को लगातार गतिमान रखने की कोशिश की ताकि रन तेजी से आएं और हमें विपक्षी टीम को आउट करने के लिए पर्याप्‍त समय मिले.मैं बल्‍ले से अच्‍छा प्रदर्शन कर रहा हूं और टीम के हित में इसे और बेहतर बनाना चाहता हूं. विराट ने पुजारा, मुरली विजय और रोहित शर्मा के बल्‍लेबाजी प्रदर्शन को भी सराहा.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ
गेंदबाजों के बारे में उन्‍होंने कहा, भुवनेश्‍वर ने पिछले कुछ माह में काफी क्रिकेट खेला है दूसरी ओर ईशांत, मो. शमी और उमेश हाल में ज्‍यादा क्रिकेट नहीं खेले हैं. ईशांत और उमेश ने आज अच्‍छी लय से बॉलिंग की. शमी ने कोलकाता में अच्‍छी बॉलिंग की थी. हमें चाहते हैं कि गेंदबाजों को खेलने का अधिक से अधिक मौका मिले. दक्षिण अफ्रीका दौरे को ध्‍यान में रखते हुए हमने तेज गेंदबाजों के लिए मदगार पिचें बनाने को कहा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka, Dinesh Chandimal, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com