विज्ञापन

IND vs SL 2nd Test: एक खिलाड़ी ने बिगाड़ दिया भारत का खेल! दिनुषा ने दिया WTC रेस में जोर का झटका , जानें क्या गंवाया भारत ने

India V/S Sri Lanka: चौथे दिन की सुबह भारतीय फैंस बहुत ही खुश थे कि श्रीलंका का सफाया भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह और मजबूत करेगा, लेकिन शाम होते-होते टीम गिल को लेने के देने पड़ गए.

IND vs SL 2nd Test: एक खिलाड़ी ने बिगाड़ दिया भारत का खेल! दिनुषा ने दिया WTC रेस में जोर का झटका , जानें क्या गंवाया भारत ने
IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका ने जीत से WTC Points Table में भारत की रैंकिंग पर वार किया
source: X

India V/S Sri Lanka:  टेस्ट क्रिकेट कितनी खूबसूरत है, इसकी बानगी एक बार फिर पूरे क्रिकेट जगत ने गुरुवार को देखी. चौथे दिन की सुबह जीत की दहलीज पर खड़े टीम इंडिया को मेजबान श्रीलंका ने जीत हासिल करने रोक दिया. इस में सबसे बड़ी वजह रहे दोनों पारियों में शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाने वाले लेफ्टी बल्लेबाज सोनल दिनुषा (Sonal Dinusha). दिनुषा पिच पर अंगद की तरह पैर डालकर मानव सुथार एंड कंपनी के सामने अड़ गए. और दिन की समाप्ति पर शुभमन गिल ने सीरीज तो 1-0 से जीती, लेकिन उसने उनका और भारतीय फैंस का श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने से तो वंचित कर ही दिया, तो वहीं इस ड्रॉ ने टीम इंडिया के WTC Final के आसारों पर खासा जोरदार वार करते हुए उसका खासा नुकसान किया है. चलिए डिटेल से जान लीजिए कि संभावित जीत हाथ से फिसलने से टीम गिल को डब्ल्यूटीसी फाइनल के आसारों को कैसा जोरदार झटका लगा है. 

निकल गई हाथ से नंबर-4 पायदान

भारत अगर कोलंबो में मेजबान का 2-0 से सूपड़ा साफ करता तो उसे इस जीत से कुल मिलाकर 12 अंक मिलते. इससे उसके प्वाइंट 64 से 76 हो जाते. लेकिन श्रीलंका ने ड्रा खेलने पर मजबूर किया तो भारत को सीधा 8 प्वाइंट्स का नुकसान हुआ, तो उसका जीत प्रतिशत भी 57.58 न होकर अब 51.52 पर ही सीमित हो गया है. और ड्रा ने सबसे बड़ा वार टेबल में भारत की पायदान पर किया है. कोलंबो में जीत भारत को टेबल में नंबर चार पर पहुंचा देती, लेकिन  इससे सीरीज समाप्ति के बाद भारत WTC Points Table में 11 मैचों में 5 जीत 2 ड्रॉ और 4 हार से बांग्लादेश के बाद पांचवें नंबर पर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिनुषा का बड़ा कारनामा

दूसरी पारी में शतक जड़ने के साथ ही सोनल दिनुषा दो टेस्ट मैच की सीरीज में तीन शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं. लेकिन अब उनके लिए इस मामले में अगला चैलेंज पूर्व अरविंद-डिसिल्वा का है, जिन्होंने यह कारनामा दो बार किया. लेकिन जैसा अंदाज दिनुषा ने दिखाया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह भविष्य में कुमार संगकारा को पछाड़कर अरविंद डि सिल्वा के दो बार दो टेस्ट में तीन शतक जड़ने के कारनामे की बराबरी कर सकते हैं. 

बल्लेबाजबनामसाल
अरविंद डि सिल्वापाकिस्तानघरेलू (1997)
अरविंद डि सिल्वाभारतघरेलू (1997)
कुमार संगकाराबांग्लादेशघरेलू (2013)
सोनल दिनुषाभारतघरेलू (2026)

फैंस हुए दिनुषा पर फिदा

बॉलर दिनुषा का विकेट समय पर चटकाने में नाकाम रहे, तो गिल फैंस के निशाने पर आ गए

मांजरेकर भी काफी कुछ बोले हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, India, Sri Lanka, Sri Lanka Vs India 08/23/2026 Slin08232026272146, Cricket, Gamage Sonal Dinusha, Manav Jagdusakumar Suthar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com