- सब करीम ने जो रूट की जमकर तारीफ की
- जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बना लिए हैं
- कोहली, विलियमसन और स्मिथ अभी उनसे काफी पीछे है
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) इस वक्त क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं. रूट हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स टेस्ट में शतक लगाकर वो एलेस्टेयर कुक (Alastair Cook) के बाद इंग्लैंड के लिए 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए. 31 वर्षीय बल्लेबाज ने नाबाद 115 रन की पारी खेल अपनी टीम के जीत दिलाई और 277 रन के टारगेट को हासिल करने में अहम रोल अदा किया. उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन को मैच (ENG vs NZ) का एक दिन शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया.
यह भी पढ़ें : अब इस वजह से PCB पर भड़के सलमान बट, कप्तान Babar Azam को लेकर भी की टिप्पणी
बीसीसीआई के पूर्व सेलेक्टर सबा करीम का मानना है कि रूट के प्रदर्शन ने उन्हें आधुनिक समय के क्रिकेट के "फैब 4" में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन में सबसे ऊपर रख दिया है.
इंडिया न्यूज स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में करीम ने कहा, "वो काफी आगे निकल चुके हैं. अगर हम इंग्लैंड की बल्लेबाजी को देखते हैं तो जो रूट का ही नाम बार बार आ रहा है. इसका मतलब है कि रूट को दूसरे छोर से सहारा नहीं मिल रहा. अगर हम भारत की बात करते हैं तो विराट कोहली के पास हमेशा केएल राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत का स्पोर्ट होता है. यही स्थिति न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ है. भारत या श्रीलंका जैसी विदेशी परिस्थितियों में भी रुट ने अकेले ही इंग्लैंड के लिए मैच जीताए हैं."
उन्होंने कहा, "जो रूट ने पिछले दो सालों में बाकी तीन बल्लेबाजों को काफी पीछे छोड़ दिया है. चाहे हम निरंतरता, तकनीक या टेम्परामेंट की बात करें, इन सभी पहलुओं में जो रूट इस समय सबसे ऊपर है."
करीम इस बात से भी प्रभावित नजर आए की जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी पारी में शतक लगाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें : उमरान को लेकर किसी हड़बड़ी में नहीं हैं कोच राहुल द्रविड़, कही यह बड़ी बात
उन्होंने कहा, "चौथी पारी में शतक बनाना कभी भी आसान नहीं होता. वो भी ऐसी टीम के खिलाफ जिसके पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है. ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम...न्यूजीलैंड के पास इतने अच्छे गेंदबाज हैं. अगर कोई चौथी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, तो यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति तकनीकी और मानसिक दोनों रूप से मजबूत है."
रूट का मौजूदा टेस्ट बल्लेबाजी औसत 50 से कुछ ही कम है, ये इंग्लैंड के सर्वकालीन महान की पहचान है. इस स्तर पर इंग्लैंड के लिए उनके 26 शतकों की संख्या केवल रिटायर्ड एलेस्टेयर कुक के 33 शतक से कम है.
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं