विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 08, 2018

IND VS SA:'इन पांच कारनामों' ने कोहली को केपटाउन में बनाया और विराट!

हर पारी के साथ भारतीय कप्तान का कद दुनिया में ऊंचा हो रहा है. और ये पांच कारनामे इस बात का पुख्ता सबूत हैं.

IND VS SA:'इन पांच कारनामों' ने कोहली को केपटाउन में बनाया और विराट!
विराट कोहली
नई दिल्ली: केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे डे-नाइट वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद अब हर ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली की चर्चा हो रही है. एक-एक करके बड़े-बड़े आलोचक उनके मुरीद क्लब में शुमार होने लगे हैं, तो क्रिकेट पंडित उन्हें मॉडर्न ब्रेडमैन करार दे रहे हैं, तो कुछ सर विव रिचर्ड्स से उनकी तुलना कर रहे हैं. जाहिर है कि हर नई पारी के साथ कोहली अपना कद और विराट कर रहे हैं. वैसे कोहली ने बुधवार को केपटाउन में एक नहीं कई कमाल किए. चलिम हम आपको विराट द्वारा केपटाउन में किए गए पांच बड़े कारनामों के बारे में बता देते हैं. 
दक्षिण अफ्रीकी धरती पर बने 'बेस्ट इंडियन स्कोर'

रन           नाम                     जगह            साल
130    विराट कोहली        केपटाउन           2018
127    सौरव गांगुली        जोहांसबर्ग           2001
114    डब्ल्यूवी रमन        सेंचुरियन            1992
12    विराट कोहली        डरबन                 2018
 
'इस वेरी-वेरी स्पेशल' मामले में बन गए नंबर पांच
हम बात कर रहे हैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की. जरा इस पर भी गौर से नजर डाल लीजिए.

यह भी पढ़ें : IND VS SA 3rd ODI: विराट कोहली के हाथों कपिल देव तो बच गए, पर 'ये दो कप्तान' नहीं

शतक                  नाम
100               सचिन तेंदुलकर
71                  रिकी पोंटिंग
63                 कुमार संगाकारा
62                जैक्स कैलिस
55                विराट कोहली
54             महेला जयवर्धने/हाशिम अमला
शतकों में बने 'भारतीय कप्तान नंबर-1'

शतक                        नाम
12                    विराट कोहली (43 पारी)
11                   सौरव गांगुली (142)
06                  सचिन तेंदुलकर (70), एमएस धोनी (171)
04                   मोहम्मद अजहरुद्दीन (162)
 
तीन फॉर्मेटों में 50 से ऊपर का औसत
औसत        फॉर्मेट
53.40        टेस्ट
57.34        वनडे
52.86        टी-20

------------------------------
55.45        तीनों फॉर्मेट
---------------------------------
 
जड़ ड़ाला छक्कों का शतक !
नाम                       छक्के

एमस धोनी                216
रोहित शर्मा              165
युवराज सिंह            155
वीरेंद्र सहवाग          136
सुरेश रैना               120
विराट कोहली         101

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली.
विराट अपने आप में एक तूफान में तब्दील हो चुके हैं! और यह तूफान आने वाली हर पारी के  साथ और कई रिकॉर्डों को ध्वस्त करेगा. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
IND VS SA:'इन पांच कारनामों' ने कोहली को केपटाउन में बनाया और विराट!
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;