विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

IND VS SA: यहां विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, पर नहीं दे सके 'मॉडर्न ब्रेडमैन' को मात

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बिल्कुल सही समय पर और करोड़ों भारतीयों की चाहत को पूरा करते हुए सेंचुरियन के स्पोर्टपार्क में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपने करियर का 21वां शतक जड़ डाला

IND VS SA: यहां विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, पर नहीं दे सके 'मॉडर्न ब्रेडमैन' को मात
विराट कोहली (भारतीय कप्तान, फाइल फोटो)
  • विराट कोहली ने किए दो कारनामे
  • दक्षिण अफ्रीका में दो या ज्यादा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय
  • कोहली ने 21वां टेस्ट शतक के लिए लीं 109 पारियां
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बिल्कुल सही समय पर और करोड़ों भारतीयों की चाहत को पूरा करते हुए सेंचुरियन के स्पोर्टपार्क में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपने करियर का 21वां शतक जड़ डाला. इसी के साथ ही विराट ने एक नहीं बल्कि दो बहुत ही अहम रिकॉर्ड बनाते हुए अपने गुरु सचिन तेंदुलकर को बहुत ही नजदीकी अंतर से मात दी, लेकिन वह क्रिकेट के 'मॉडर्न ब्रेडमैन' को नहीं ही पछाड़ सके. 

 
चलिए सबसे पहले बात विराट कोहली के दूसरे रिकॉर्ड की कर लेते हैं. विराट कोहली सेंचुरियन के इस शतक के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी धरती पर दो या इससे ज्यादा शतक बनाने वाले दूसरे सिर्फ भारतीय बल्लेबाज बन गए. और विराट का यह शतक यह भी भरोसा दे गया कि वह अपने करियर में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में पांच शतक बनाए हुए हैं. वैसे विराट ने अगले अहम रिकॉर्ड में सचिन को जरूर मात दे दी. 
यह भी पढ़ें : IND VS SA: 'कुछ ऐसे' विराट कोहली ने इन तीन दिग्गजों को दी 'डबल पटखनी'

इस रिकॉर्ड के तहत विराट  कोहली ने सचिन तेंदुलकर को तो मात दे दी, लेकिन भारतीय कप्तान मॉडर्न ब्रेडमैन कहे जा रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को मात देने से काफी अंतर से चूक गए.  आपको बता दें कि अपने 21वें टेस्ट शतक के लिए डॉन ब्रेडमैन ने 56, सुनील गावस्कर ने 98 और सचिन तेंदुलकर ने 110 पारियां ली थीं. 

VIDEO : दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रैंस में

विराट कोहली ने अपना 21वां टेस्ट शतक जड़ने के लिए सचिन से महज एक कम 109 पारियां लीं, लेकिन इसी काम को स्टीव स्मिथ ने 105 पारियों में अंजाम दिया था. मतलब यह विराट पांच पारियों से स्टीव स्मिथ को नहीं पछाड़ सके. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com