विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

IND VS SA : भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान...इस दिग्गज की हुई वापसी

भारत के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज के लिए 15 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान कर दिया गया है. क्रिस मोरिस को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है

IND VS SA : भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान...इस दिग्गज की हुई वापसी
  • फिलिप डु प्लेसिस करेंगे दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी
  • भारतीय मूल के केशव महाराज भी टीम में
  • पांच जनवरी से खेला जाएगा पहला टेस्ट
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान कर दिया गया है. जिंबाब्वे के खिलाफ चोट के चलते नहीं खेल सके क्रिस मोरिस को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है, तो भारतीय मूल के केशव महाराज को भी टीम में शामिल किया गया है. मोरिस चोट के कारण जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे.

टीम में केवल एक विकेटकीपर शामिल है. इसका मतलब यह है कि जिंबाब्बे के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान मांसपेशी में खिंचाव झेलने वाले क्विंटन डि कॉक 5 जनवरी से न्यूलैंड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे. टीम में सात बल्लेबाज हैं, जबकि पांच तेज गेंदबाज हैं. वहीं टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन की भी एक बार फिर से वापसी हुई है. 

यह भी पढ़ें : IND VS SA: इसलिए शिखर धवन का परिवार दुबई हवाई अड्डे पर फंसा...अधिकारियों का खराब बर्ताव

VIDEO: गुलाबी गेंद के अनुभव पर बोल रहे हैं एबी डि विलियर्स
दक्षिण अफ्रीका टीम इस प्रकार है:

फैफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, टेंबा बावुमा, क्विंटन डि कॉक, थेउनिस डि ब्रॉयन, एबी डि विलियर्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडेन मार्करैम, मोर्ने मॉर्कल, क्रिस मोरिस, एंडिले फेहलुकवायो, वेरनन फिलांडर, कैसो रबाडा और डेल स्टेन

VIDEO : दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले प्रैस कॉन्फ्रैंस में विराट कोहली

हालांकि, इस दक्षिण अफ्रीका टीम में कई खिलाड़ी  चोटिल हैं. अब कौन फिट हो पाता है, या कौन पहला टेस्ट नहीं खेल पाएगा, यह 4 जनवरी तक साफ हो जाएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com