IND vs SA Pitch Report: ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी. साउथ अफ्रीका की टीम के पास कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन, केशव महाराज और एडन मारक्रम के रूप में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जो मौजूदा चैंपियन भारत की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है. दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और यह देखना बाकी है कि रविवार को कौन सी टीम परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाएगी.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की 5 बड़ी टक्कर, जो पलट देंगी मैच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली होगी. यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाएंगे. अच्छा उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी के साथ आता है. गेंदबाजों को हलांकि यहां मदद मिलेगी लेकिन बल्लेबाजों के लिए यहां कि पिच स्वर्ग है. इस मैदान पर अबतक कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 10 तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 5 मैच में जीत मिली है. पहली पारी का औसत स्कोर टी20 में अहमदाबाद में 173 रन का है.
अहमदाबाद में मौसम कैसा रहेगा
AccuWeather के अनुसार, अहमदाबाद में दिन में मौसम गर्मरहने की उम्मीद है. सुबह टेम्परेचर लगभग 30°C रहेगा और दोपहर में 36°C तक बढ़ सकता है. शाम तक इसके लगभग 26°C तक गिरने की उम्मीद है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच शुरू होने तक आसमान साफ होने की संभावना है, जिसका मतलब है कि हमें बिना किसी मौसम की रुकावट के पूरा गेम देखने को मिलेगा.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: सुयकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं