विज्ञापन

IND vs PAK Weather Report: मौसम विभाग की चेतावनी, भारत-पाक मैच पर छाया काले बादल का साया

India vs Pakistan Weather Report: मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन में बताया गया है कि 15 फरवरी 2026 के आस पास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव प्रणाली विकसित हो सकती है.

IND vs PAK Weather Report: मौसम विभाग की चेतावनी, भारत-पाक मैच पर छाया काले बादल का साया
India vs Pakistan
  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रमुख मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा
  • मौसम विभाग ने 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव प्रणाली बनने की चेतावनी दी है
  • मौसम विभाग ने दर्शकों और खिलाड़ियों को आधिकारिक मौसम अपडेट पर ध्यान रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. जिसपर दुनिया भर की नजर टिकी हुई है. यहीं नहीं हजारों क्रिकेट प्रेमी इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए कोलंबो पहुंच भी चुका हैं. मगर मैच शुरु होने से दो दिन पहले जो खबर निकलकर सामने आ रही है. वह सभी क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर सकती है. वहां के मौसम विभाग ने आशंका जताते हुए लोगों से मौसम की स्थित पर नजर रखने की अपील की है. 

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन में बताया गया है कि 15 फरवरी 2026 के आस पास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव प्रणाली विकसित हो सकती है. जिससे लोग आधिकारिक पूर्वानुमानों और मौसम संबंधी अपडेट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें. मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई यही चेतावनी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए भी काफी अहम हो गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यहीं नहीं अगले दिन यानी कि 16 फरवरी को कैंडी में खेले जाने वाले श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले पर भी इसके मार की खबर सामने आ रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह मुकाबला भी प्रभावित हो सकता है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम

भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह. 

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक

यह भी पढ़ें- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को मिला अपना नया कप्तान, जडेजा और यशस्वी नहीं, इस ऑलराउंडर को मिली कमान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com