विज्ञापन

IND vs NZ, T20 World cup 2026: अभिषेक शर्मा- ईशान किशन नहीं, इस बैटर की बल्लेबाजी चली तो फाइनल भारत जीतेगा

IND Vs NZ World Cup match: पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने दावा किया है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड की तुलना में काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है और जिस तरह से भारत ने पिछले दो मैच में जीत हासिल की है, मुझे पूरा भरोसा है कि फाइनल में भी भारतीय टीम अच्छा खेलेगी और विश्व कप जीतेगी

IND vs NZ, T20 World cup 2026: अभिषेक शर्मा- ईशान किशन नहीं, इस बैटर की बल्लेबाजी चली तो फाइनल भारत जीतेगा
T20 World Cup 2026, IND vs NZ Final: केदार जाधव का बड़ा बयान

Kedar Jadhav Prediction on Sanju Samson: अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने दावा किया है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड की तुलना में काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है और जिस तरह से भारत ने पिछले दो मैच में जीत हासिल की है, मुझे पूरा भरोसा है कि फाइनल में भी भारतीय टीम अच्छा खेलेगी और विश्व कप जीतेगी. पुणे में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा कि सबसे पहले, मैं भारतीय टीम को बधाई देना चाहता हूं कि जिस तरह से उन्होंने सेमीफाइनल जीता और पहले बैटिंग करते हुए इतना बड़ा स्कोर बनाया.

ये भी पढ़ें-  IND vs NZ, T20 World Cup Final: फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा से की बात, अजीत अगरकर के साथ मिलकर तैयार किया मास्टर प्लान

खासकर, संजू सैमसन ने मैच जिताने वाली पारी खेली. इसलिए अगर संजू सैमसन फाइनल में भी अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो भारत एक मजबूत फेवरेट होगा. उन्होंने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. अब फाइनल मुकाबले में क्रिकेट फैंस की उनसे काफी उम्मीद बढ़ गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हमारी टीम बहुत बैलेंस्ड है.हमारे पास अच्छे ऑलराउंडर हैं, बॉलर मजबूत हैं और बैट्समैन अच्छी फॉर्म में हैं. सबसे जरूरी बात किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट जीतने के लिए, खासकर वर्ल्ड कप जैसे बड़े कॉम्पिटिशन में मोमेंटम और रिदम के साथ खेलना बहुत जरूरी है. इस टीम की खास बात यह है कि चाहे गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज, सभी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे हैं.

केदार जाधव ने सेमीफाइनल मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि यह मैच काफी रोमांचक था. भारत ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया, हालांकि इंग्लैंड ने भी रन चेज में खुद को जिंदा रखा था। भारत ने सात रन से मैच जीता। इस पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों के अलावा फील्डिंग बहुत शानदार हुई. भारत की जीत में फील्डिंग एक्स फैक्टर रही है. फाइनल मुकाबले में अगर टीम इंडिया अच्छी फील्डिंग कर रन बचाती है तो यह मैच के अंतिम फैसले पर बहुत असर डालेगा,

भारतीय टीम बहुत अच्छी रिदम में है और हम उम्मीद करते हैं कि यह रिदम फाइनल मुकाबले में भी जारी रहे. मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय टीम का पूरे टूर्नामेंट में बोलबाला रहा है और फाइनल मुकाबले में भी रहेगा. भारत अपनी धरती पर 2011 के बाद कोई विश्व कप जीतेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि बुमराह ने अबतक 94 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 117 विकेट लिए हैं. उनका औशत 18.57 का रहा है. टी-20 इंटरनेशनल में बुमराह का इकॉनमी 6.55 का है. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह ने 7 मैच में 10 विकेट लिए हैं.  इस टूर्नामेंट में बुमराह ने 15.90 के औसत और 6.62 के शानदार इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी की है, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3/15 का बेस्ट प्रदर्शन शामिल है. वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ 1/33 का टाइट स्पेल डालने के बाद, बुमराह का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com