T20 World Cup: न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि उनके खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से साहस का प्रदर्शन नहीं कर सके. कोहली ने लगातार दूसरी हार के बाद कहा ,‘‘ यह बहुत अजीब है. मुझे नहीं लगता कि हम बल्ले या गेंद से अपने खेल में साहस दिखा पाये । हमने रन ज्यादा नहीं बनाये लेकिन उसे बचाने के लिये भी साहस के साथ नहीं उतरे.'उन्होंने कहा भारत के लिये खेलते समय अपेक्षाओं का सामना करना आना ही चाहिये.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप भारतीय क्रिकेट टीम के लिये खेलते हैं तो प्रशंसकों की ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की भी काफी अपेक्षायें होती है. अपेक्षायें हमेशा रहेंगी और हम इतने साल से उनका सामना करते आये हैं.भारत के लिये खेलने वाले हर खिलाड़ी को करना पड़ता है.''
Virat Kohli's admission that India weren't brave enough, and about the consequent indecision in shot-making, is worth a discussion. T20 is about fearless cricket and is very hard on reputations.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) October 31, 2021
उन्होंने कहा ,‘‘जब आप एक टीम के रूप में खेलते हैं तो अपेक्षाओं का दबाव नहीं पड़ता लेकिन पिछले दो मैचों में हम ऐसा कर नहीं सके. '' इस टूर्नामेंट के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ रहे कोहली ने कहा ,‘‘ सिर्फ इसलिये कि आप भारतीय टीम हैं और आपसे अपेक्षायें हैं तो आप अलग तरह से नहीं खेल सकते.' उन्होंने हालांकि यह भी कहा ,‘‘ हम ठीक हैं और अभी काफी क्रिकेट खेलना बाकी है.' पाकिस्तान से दस विकेट से हारने के बाद न्यूजीलैंड से मिली इस हार से भारत की अंतिम चार में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. उसे अब अफगानिस्तान, नामीबिया , स्कॉटलैंड से खेलना है.
T20 World Cup: न्यूजीलैंड से हारा भारत, अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरण
भारतीय टीम को मिली हार में सबसे बड़ा कारण भारतीय बल्लेबाज रहे, गेंदबाज भी अबतक बुमराह को छो़ड़कर सभी बेअसर रहे हैं. अब आने वाले मैचों में भारत को जीत के साथ रन रेट को भी काफी बढ़ाना होगा और साथ ही दूसरी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा.
VIDEO:ज़िद पर अड़े रहे तो फिर नहीं जीत पाएंगे आईसीसी ट्रॉफ़ी | Fantasy Gully
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं