IND vs NZ LIVE Score, 2nd Test Day 3: न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का आगाज हो गया है. कैप्टन टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं भारत की तरफ से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला. इससे पहले आज पूरी भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 86.1 ओवरों में 246 रनों पर ढेर हो गई है. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 170 गेंदों में 51.76 की स्ट्राइक रेट से 88 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके देखने को मिले. जुरेल के अलावा पहली पारी में आकाश दीप ने 52 गेंदों में 29 और केएल राहुल ने 90 गेंदों में 25 रनों की प्रमुख पारी खेली. ऋषभ पंत 23 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के बल्लेबाजों का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. विपक्षी टीम की तरफ से पहली पारी में काइल जेमीसन ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मैट हेनरी, नेथन स्मिथ और जैकब डफी के खाते में क्रमश: दो-दो विकेट आए. रचिन रविंद्र को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. (Live Scorecard)
India vs New Zealand 2026 Live Updates | IND vs NZ LIVE Score, 2nd Test Match Day 3, Straight from Hagley Oval, Christchurch
India vs New Zealand Day 3 LIVE: टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे कर रहे हैं पारी का आगाज
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का आगाज हो गया है. कैप्टन टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं भारत की तरफ से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं.
India vs New Zealand Day 3 LIVE: अकेले लड़े जुरेल, बाकी पूरी टीम फेल, भारत पहली पारी में 246 पर ऑलआउट
क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 86.1 ओवरों में 246 रनों पर ढेर हो गई है. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 170 गेंदों में 51.76 की स्ट्राइक रेट से 88 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके देखने को मिले. जुरेल के अलावा पहली पारी में आकाश दीप ने 52 गेंदों में 29 और केएल राहुल ने 90 गेंदों में 25 रनों की प्रमुख पारी खेली. ऋषभ पंत 23 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के बल्लेबाजों का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. विपक्षी टीम की तरफ से पहली पारी में काइल जेमीसन ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मैट हेनरी, नेथन स्मिथ और जैकब डफी के खाते में क्रमश: दो-दो विकेट आए. रचिन रविंद्र को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
India vs New Zealand Day 3 LIVE: भारत को 9वां झटका, गुरनूर बराड़ आउट, ध्रुव जुरेल पर टिकी निगाहें
भारतीय टीम को नौवां झटका गुरनूर बराड़ के रूप में लगा है. जिन्हें काइल जेमीसन ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बराड़ ने 10वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 46 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 21.73 की स्ट्राइक रेट से 10 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 80.3 ओवरों में 9-227 रन है. आउट होने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (00), देवदत्त पड़िक्कल (21), कैप्टन शुभमन गिल (17), ऋषभ पंत (23), केएल राहुल (25), वॉशिंगटन सुंदर (10), अंशुल कंबोज (00), आकाशदीप (29) और गुरनूर बराड़ (10) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से काइल जेमीसन ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की है. उनके अलावा मैट हेनरी, नेथन स्मिथ और जैकब डफी के खाते में क्रमशः दो-दो सफलता आए हैं. रचिन रविंद्र को कोई विकेट नहीं मिला है.
India vs New Zealand Day 3 LIVE: गुरनूर बराड़ 10 रन बनाकर आउट
भारतीय टीम को नौवां झटका गुरनूर बराड़ के रूप में लगा है. जिन्हें काइल जेमीसन ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बराड़ ने 10वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 46 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 21.73 की स्ट्राइक रेट से 10 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 80.3 ओवरों में 9-227 रन है.
India vs New Zealand Day 3 LIVE: 77 ओवर में भारत 219/8
77 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है. भारतीय टीम ने 77 ओवरों के खेल के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल गेंद में 65 और गुरनूर बराड़ 39 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (00), देवदत्त पड़िक्कल (21), कैप्टन शुभमन गिल (17), ऋषभ पंत (23), केएल राहुल (25), वॉशिंगटन सुंदर (10), अंशुल कंबोज (00) और आकाशदीप (29) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से मैट हेनरी, काइल जेमीसन, नेथन स्मिथ और जैकब डफी ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की है. रचिन रविंद्र के खाते में एक भी विकेट नहीं आया है.
India vs New Zealand Day 3 LIVE: तीसरे दिन भारत को लगे 2 झटके, हेनरी-स्मिथ ने हासिल की सफलता
भारतीय टीम को तीसरे दिन दो झटके लगे हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज अंशुल कंबोज (0) और आकाशदीप (29) हैं. कंबोज को हेनरी ने निकल्स के हाथों वहीं आकाश दीप को स्मिथ ने ब्लंडल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
India vs New Zealand Day 3 LIVE: ध्रुव जुरेल ने लगाया टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक
ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है. खबर लिखे जाने तक वह 133 गेंद में 61 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके देखने को मिले हैं.
India vs New Zealand Day 3 LIVE: भारत ने लंच तक बनाए 206 रन
ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 206 रन बनाए. भारत इस तरह से न्यूजीलैंड से अभी 150 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे. जुरेल ने एक छोर संभाले रखा है. वह लंच के समय 55 रन बनाकर खेल रहे थे. उनके साथ दूसरे छोर पर गुरनूर बराड़ सात रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 116 रन से आगे बढ़ाई तथा पहले सत्र में अंशुल कंबोज (0) और आकाशदीप (29) के विकेट गंवाकर 90 रन जोड़े.