- टिम साउदी ने बनाया रिकॉर्ड
- भारत के खिलाफ टेस्ट में पूरे किए 50 विकेट
- न्यूजीलैंड की ओर से ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज
IND vs NZ Kanpur Test: भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) मैच में न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. साउदी ने जैसे ही अग्रवाल और जडेजा जैसे भारतीय दिग्गजों का विकेट दूसरी पारी में चटकाया वैसे ही उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट हासिल करने वाले दूसरे न्यूजीलैंड गेंदबाज बन गए. भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले न्यूजीलैंड गेंदबाज रिचर्ड हेडली ( Richard Hadlee) हैं. हेडली ने भारत के खिलाफ टेस्ट खेलते हुए अपने करियर में कुल 65 विकेट लिए थे. अब साउदी इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. तीसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्ट हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बता दें कि कानपुर टेस्ट मैच के चौथे दिन साउदी ने पहले मयंक अग्रवाल को आउट किया फिर जडेजा को आउट कर भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया. अग्रवाल जिस समय आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 51 रन था. इसके बाद इसी ओवर में साउदी ने जडेजा को आउट कर भारतीय पारी को संकट में लाकर खड़ा कर दिया.
पहली पारी में साउदी ने लिए थे 5 विकेट
भारत की पहली पारी के दौरान साउदी ने 5 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था. इस टीम में साउदी न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. साउदी की गेंदबाजी को देखकर जेम्स नीशम ने ट्वीट किया और लिखा. Tim Southee. So good.
Tim Southee. So good. #INDvsNZ
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) November 28, 2021
रहाणे और पुजारा ने फिर किया निराश
चौथे दिन रहाणे और पुजारा ने एक बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन पुजारा केवल 22 रन और कप्तान रहाणे केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. पिछले कुछ समय से दोनों बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं. रहाणे ने इस साल 20 पारियों में सिर्फ 407 रन बनाए हैं जिसमें केवल 2 अर्धशतक शामिल है.
टेस्ट में रहाणे ने अपना आखिरी शतक दिसंबर 2020 में लगाया था. दूसरी ओर पुजारा भी लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं. पुजारा ने पिछले 4 सालसे टेस्ट में एक भी शतक नहीं जमाया है जो निराश करने वाला है.
सचिन तेंदुलकर ने एमपी के गांवों का किया दौरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं