विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2021

IND vs NZ Final: पहले घंटे का खेल रद्द हुआ, तो फैंस हुए निराश, मीम्स से आईसीसी पर उठाया सवाल

India vs New Zealand Final: फैंस इस महामुकाबले का पिछले कई दिनों से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे. फैंस ही नहीं, तमाम पूर्व क्रिकेटर सहित मीडिया सभी इस मैच के लिए बहुत ही उतावले थे, लेकिन अब बारिश ने इन्हें डरा दिया है और एक वर्ग तो आईसीसी इस मौसम में मैच आयोजित करने को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहा है. 

IND vs NZ Final:  पहले घंटे का खेल रद्द हुआ, तो फैंस हुए निराश, मीम्स से आईसीसी पर उठाया सवाल
WTC Final 2021: साउथंप्टन में पिछले चार दिन से बारिश हो रही है
नई दिल्ली:

साउथंप्टन में World Test Championship के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुए मेगाफाइनल के पहले घंटे के खेल पर बारिश ने पानी फेर दिया है. और इसने प्रशंसकों को डरा दिया है, जो सोशल मीडिया पर उनकी निराशा के रूप में देखा जा सकता है. जिस अंदाज में साउथंप्टन में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है, उसे देखते हुए अब डर यही घर कर गया है कि कहीं पहले दिन के खेल पर पूरी तरह से पानी न फिर जाए. फैंस इस महामुकाबले का पिछले कई दिनों से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे. फैंस ही नहीं, तमाम पूर्व क्रिकेटर सहित मीडिया सभी इस मैच के लिए बहुत ही उतावले थे, लेकिन अब बारिश ने इन्हें डरा दिया है और एक वर्ग तो आईसीसी इस मौसम में मैच आयोजित करने को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहा है. 

WTC Final: बुमराह की बीवी ने लिया इंटरव्यू, पूछा- 'सिक्स पैक एब्स' क्यों बनाई, मिला यह जवाब.- Video

फैंस इग्लैंड में फाइनल के आयोजन को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं

WTC फाइनल: इन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दोनों टीमें, पिच रिपोर्ट और जानिए पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम

भविष्यवाणी भी शुरू हो गयी है कि यहां बारिश ही जीतेगी

फैंस मीम्स के जरिए अपने दुख जाहिर करने को सहारा बना रहे हैं

देखिए कि कैसे तंज कसा है इस फैन ने

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Kane Stuart Williamson, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, ICC World Test Championship 2021, The Rose Bowl Southampton, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com