IND vs ENG Weather Updates, 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से बिना परिणाम के समाप्त हुआ था। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे. इंग्लैंड की पारी में बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में इंग्लैंड की टीम दूसरे टी20 में मजबूती के साथ उतरना चाहती है. दूसरा टी20 मैनचेस्टर में शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. लेकिन सबके मन में एक ही सवाल है कि आज के मैच में बारिश क्या भारत का खेल फिर से बिगाड़ेगी.
मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम
ओल्ड ट्रैफर्ड में ताजा अनुमान के मुताबिक, मैनचेस्टर में एक बार फिर बारिश की संभावना है. दिन के दौरान तापमान 21°C तक पहुंचने की उम्मीद है, साथ ही आसमान में काफी बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. बारिश की 57% संभावना है. लगभग 1.3 mm बारिश और करीब दो घंटे तक बारिश होने का अनुमान है. हवा की गति 56 km/h तक पहुंच सकती है, जिससे हालात मुश्किल हो सकते हैं. शाम तक, जब मैच होना है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान लगभग 16°C रहने की संभावना है.
मैनचेस्टर की पिय क्या असर दिखाएगी
मैनचेस्टर की पिच सूखी और सख्त है, और बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है. यहां आउटफील्ड तेज है और गेंद सही उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेल सकते हैं. तेज गेंदबाज़ों को शुरुआत में अतिरिक्त उछाल मिल सकती है, जबकि स्पिनरों को बहुत कम टर्न मिलेगा. टॉस जीतने वाला कप्तान शायद पहले फील्डिंग करने का फैसला कर सकते हैं.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत की संभावित 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा/संजू सैमसम, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं