विज्ञापन

IND vs ENG: साउथेम्प्टन में दाव पर इज्जत, पिछली बार भारतीय टीम के साथ रोज बाउल में क्या हुआ था?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जाएगा, जो कि भारतीय नजरिये से काफी अहम है. ऐसे में बात करें पिछली बार जब यहां भारतीय टीम मैदान में उतरी थी. उस दौरान मैच का परिणाम क्या था? तो वह कुछ इस प्रकार है-

IND vs ENG: साउथेम्प्टन में दाव पर इज्जत, पिछली बार भारतीय टीम के साथ रोज बाउल में क्या हुआ था?
भारतीय खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (11 जुलाई 2026) साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. वैसे तो जारी सीरीज को मेजबान टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. मगर भारतीय नजरिये अभी भी काफी कुछ दाव पर लगा हुआ है. 'अय्यर एंड कंपनी' अगर आज का मुकाबला भी हार जाती है तो वह आईसीसी पुरुष अंतरराष्ट्रीय टी20 टीम रैंकिंग में अपना नंबर वन का पोजिशन गंवा देगी. यही वजह है कि आज के मुकाबले पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. देश में दुआओं का दौर भी चालू है. खिलाड़ी भी आखिरी मुकाबले में लाज बचाने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. टूर्नामेंट के आखिरी मैच का रोमांच शुरु हो, उससे पहले बात करें पिछली बार जब साउथेम्प्टन में भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट के तहत मैदान में उतरी थी तो मैच परिणाम क्या रहा था? तो वह कुछ इस प्रकार है- 

हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया ने 50 रनों से दर्ज की थी जीत 

पिछली बार भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट के तहत साउथेम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में सात जुलाई साल 2022 में उतरी थी. उस दौरान हार्दिक पंड्या के उम्दा ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम को 50 रनों से जीत मिली थी. साउथेम्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाने में कामयाब हुई थी. 

मैच के दौरान पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 33 गेंदों में 51 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 39 और दीपक हुडा ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया था. पारी का आगाज करते हुए कैप्टन रोहित शर्मा 14 गेंद में 24 रन बनाने में कामयाब हुए थे.

मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने चटकाए दो-दो विकेट

विपक्षी टीम की तरफ से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने क्रंमशः दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि रीस टॉपले, टाइमल मिल्स और मैट पार्किंसन के खाते में एक-एक विकेट आए थे. सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी. 

148 रनों पर ढेर हो गई इंग्लैंड

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 199 रनों के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवरों में 148 रनों पर ढेर हो गई थी. छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मोईन अली ही कुछ देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना कर पाए थे. उन्होंने टीम के लिए 20 गेंद में 36 रन बनाए थे. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक 23 गेंद में 28 और आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए क्रिस जॉर्डन 17 गेंद में नाबाद 26 रन का योगदान देने में कामयाब हुए थे. 

पंड्या ने चटकाए चार विकेट 

बल्लेबाजी में फिफ्टी जमाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी में भी कहर बनकर विपक्षी टीम पर गिरे. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 33 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को क्रमशः दो-दो और भुवनेश्वर कुमार एवं हर्षल पटेल को एक-एक सफलता हाथ लगी थी. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पंड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि नंबर-1 का ताज बचाने उतरेगा भारत, हार से छिन जाएगी चार साल की बादशाहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Hardik Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com