विज्ञापन
1 day ago

India vs England 3rd ODI Match Highlights: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी. भारत की ओर से रोहित शर्मा (138) और विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिल सका. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने निर्णायक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. आखिरकार इंग्लैंड ने 27 रन से मुकाबला अपने नाम कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. 

इंग्लैंड के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर सबसे अच्छा परफॉर्म किया. कोहली ने 60 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे, जबकि गिल ने 84 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था.

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज

टीम इंडिया को लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. मेजबान टीम ने आखिरी 5 ओवरों में 82 रन बटोरकर स्कोर को 387 तक पहुंचाया. इसके अलावा जैकब बेथेल ने 30वें ओवर के बाद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में सिर्फ 49 रन दिए और कप्तान रोहित शर्मा का अहम विकेट भी हासिल किया. जवाब में भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े. गिल ने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि रोहित ने आलोचकों को जवाब देते हुए शानदार शतक जड़ा. इसके बाद रोहित और विराट कोहली के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिससे भारत लंबे समय तक मुकाबले में बना रहा. हालांकि बीच के  और आखिरी ओवरों में इंग्लैंड ने वापसी की और भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया. भारत 50 ओवर में 360/7 तक ही पहुंच सका और इंग्लैंड ने 27 रन की जीत के साथ सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 348/7

49 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 348 रन हो गया है. आखिरी ओवरों में तेज रन बटोरने की कोशिश जारी रखी है. गुरनूर बरार 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 5 गेंदों में 14 रन बनाकर तेजी दिखाई.

IND vs ENG Live Score: अक्षर 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट

अक्षर पटेल (2) का विकेट भी सैम करन के खाते में गया. करन की गेंद पर अक्षर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और गेंद हवा में उठ गई. फील्डर विल जैक्स ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की. अक्षर सिर्फ 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट. यह सैम करन का मैच में चौथा विकेट था, जिसने भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर लगातार दबाव बनाए रखा और इंग्लैंड को जीत के और करीब पहुंचा दिया.

IND vs ENG Live Score: केएल राहुल सिर्फ 12 रन बनाकर बोल्ड

 केएल राहुल ने  जोफ्रा आर्चर के हाथों अपना विकेट गंवा दिया. आर्चर ने ऑफ स्टंप के आसपास बेहतरीन लाइन और लेंथ बनाए रखी और आखिरकार राहुल को चकमा देने में सफल रहे. राहुल सिर्फ 8 गेंदों में 12 रन बनाकर बोल्ड हो गए, जिसमें 2 चौके शामिल थे.

IND vs ENG Live Score: विराट कोहली की शानदार पारी का अंत

IND vs ENG Live Score: विराट कोहली की शानदार पारी का अंत सैम करन ने किया. करन की 122 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर एंगल बनाते हुए आई, जिस पर कोहली लेग साइड में पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी और ऊपर हवा में चली गई. एक्स्ट्रा कवर पर तैनात हैरी ब्रूक ने कोई गलती नहीं करते हुए आसान कैच लपक लिया. कोहली 60 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

टीम इंडिया की हालत बिगड़ी, अय्यर शून्य पर आउट

सैम करन की गेंद पर श्रेयस अय्यर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. रेहान अहमद ने अय्यर का कैच पकड़ा! इस ओवर में उन्हें दूसरा विकेट मिला है. टीम इंडिया की हालत बिगड़ती जा रही है. जरूरी रन रेट 13 प्रति ओवर है और अय्यर को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी. 

IND vs ENG Live Score: सैम करन के हाथों ईशान किशन ने गंवाया विकेट

सैम करन के हाथों ईशान किशन अपना विकेट गंवा बैठे हैं. इस विकेट के साथ एक बार फिर भारत के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईशान किशन 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

IND vs ENG Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपना पहला अर्धशतक जड़ा है. यह 46 गेंदों में आया है. क्रीज पर अभी दूसरे छोर पर उनके साथ ईशान किशन है. लेकिन जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में कोहली और किशन को कुछ कमाल करना होगा.

IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा आउट

भारत को दूसरा झटका लगा. रोहित शर्मा आउट हुए. जैकब बेथेल ने इस बार उन्हें अपने जाल में फंसा ही लिया है. बेथेल ने बड़े विकेट के साथ वापसी की. वह और बटलर उत्साहित हैं और इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ी भी उत्साहित हैं. एक शानदार पारी का अंत हुआ. जैसे ही वह आगे बढ़ता है, कोहली उसके हेलमेट को थपथपाते हैं और लॉर्ड्स की पूरी भीड़ तालियां बजाने के लिए खड़ी हो जाती है. क्या दस्तक है! उन्होंने सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में भारत को बचाए रखा है. पहले दो मैचों में ज्यादा रन नहीं बने, बल्कि पिछले कुछ मैचों में दबाव बढ़ रहा था, लेकिन रोहित ने शानदार पारी खेलकर सब कुछ शांत कर दिया. रोहित शर्मा 110 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्के लगाकर 138 रन बनाकर आउट हुए.

IND vs ENG Live Score: रोहित-विराट की शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है. रोहित शतक लगाने के बाद खुलकर खेल रहे हैं. हिटमैन आज दोहरा शतक लगाएंगे. रोहित अपनी हैमट्रींग को खींच रहे हैं, लेकिन देखना होगा कि क्या टीम इंडिया आगे खेलते रहेंगे. भारत का स्कोर 250 के करीब है. 
37.0 ओवर: भारत 243/1

IND vs ENG Live Score: 96 में चाहिए 161

भारत के लिए जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. टीम इंडिया को अब 96 गेंदों में जीत के लिए 161 रन चाहिए. रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर है और यह ऐसा कर सकती है. रोहित शर्मा लगाने के बाद तेजी से रन बटोर रहे हैं. रोहित और कोहली के बीच साझेदारी भी 100 के करीब है.
34.0 ओवर:भारत 227/1

IND vs ENG Live Score: लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय

रोहित शर्मा लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. इससे पहले इस मैदान पर किसी भी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर 90 रन था, जो सौरव गांगुली ने 2004 में बनाया था. 

रोहित ने 39 साल और 80 दिन का उम्र में इस मैदान पर शतक लगाया है और वो लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं. 

इसके अलावा रोहित किसी विदेशी देश में सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा है. 

किसी विदेशी देश में सबसे ज़्यादा वनडे शतक

  • 8 रोहित शर्मा - इंग्लैंड में
  • 7 सचिन तेंदुलकर - UAE में
  • 7 सईद अनवर - UAE में
  • 7 एबी डीविलियर्स - भारत में
  • 7 क्विंटन डी कॉक - भारत में
  • इंग्लैंड में सिर्फ़ जो रूट (10) के नाम ही वनडे में ज़्यादा शतक हैं, जबकि मार्कस ट्रेस्कोथिक के नाम भी आठ शतक हैं.

शानदार 'हिटमैन' लॉर्ड्स में रोहित का 34वां वनडे शतक

रोहित शर्मा ने आदिल रशीद की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. यह रोहित का 34वां वनडे शतक है, जिसे उन्होंने 84 गेंदों में पूरा किया. इसके साथ ही भारत ने 200 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

IND vs ENG Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका लगा. आदिल रशीद ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया. आदिल रशीद को इस सीरीज़ में अपना पहला विकेट मिला. स्कोरिंग रेट बढ़ाने की कोशिश में गिल को आउट होकर लौटना पड़ा. उन्होंने स्लाइडर पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गए. गेंद मिडिल स्टंप पर नीचे की तरफ लगी और बॉल-ट्रैकिंग में तीन रेड सिग्नल दिखे. वह पवेलियन लौट रहे हैं और साथ में रिव्यू भी ले गए. शुभमन गिल 84 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया. 

IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया. काफी राहत की सांस ली होगी, उन्होंने इस फिफ्टी के साथ. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. रोहित ने 50 गेंदों पर 50 रन बनाए. टीम इंडिया धीरे-धीरे 150 के स्कोर की तरफ बढ़ रही है. 

21.0 ओवर: भारत 117/0

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 100 पार

भारत का स्कोर 100 पार हुआ. कप्तान शुभमम गिल और रोहित शर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दिला दी है, लेकिन दोनों थोड़ा स्लो खेल रहे हैं क्योंकि भारत को जीत के लिए 388 का लक्ष्य मिला है. दोनों को तेजी से रन बटोरने होंगे. रोहित शर्मा अभी अर्धशतक के करीब हैं. 

20.0 ओवर: भारत 109/0

IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

भारत के लिए शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा है. 53 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब बै. हालांकि, दोनों ही बल्लेबाज काफी स्लो खेल रहे हैं और अगर भारत को जरूरी रन रेट को काबू में रखना है तो उन्हें अपने हाथ खोलने होंगे. 

15.0 ओवर: भारत 89/0

IND vs ENG Live Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हुए. पहले पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों ने 40 डॉट बॉल खेली हैं. भारत 388 के लक्ष्य का पीछा कर रहा है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल को यहां पर अब तेजी से रन बटोरने पर ध्यान देना होगा, क्योंकि जरूरी रन रेट तेजी से बढ़ता जाएगा. 
10.0 ओवर: भारत 49/0

IND vs ENG Live Score: भारत की सधी शुरुआत

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को सधी हुई शुरुआत दिलाई है. अभी एक छोर से जोफ्रा आर्चर हैं और दूसरे छोर से शुभमन गिल हैं. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. 
5.0 ओवर: भारत 17/0

IND vs ENG Live Score: क्या आखिरी बार रोहित शर्मा?

क्या रोहित शर्मा आखिरी बार पारी की शुरुआत करने आ रहे हैं टीम इंडिया के लिए? कई सवालों के बीच टीम इंडिया को आज इतिहास रचना होगा. लॉर्ड्स में दिग्गजों की भरमार है. रोहित शर्मा-शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर पारी की शुरुआत करने आ रहे हैं.

IND vs ENG Live Score: भारत को मिला 388 का लक्ष्य

भारत को 388 का लक्ष्य मिला है. टीम इंडिया को इतिहास रचना होगा. क्योंकि इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में सबसे बड़ा वनडे स्कोर खड़ा किया है. यह लिस्ट ए का सबसे बड़ा स्कोर है इस मैदान पर. बुमराह के बिना बेअसर नजर आई भारतीय गेंदबाजी को इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर खबर ली. आखिरी के 5 ओवरों में जोस बटलर ने टी20 स्टाइल में बल्लेबाजी की. दूसरे छोर से उन्हें जो रूट का साथ मिली और इंग्लैंड ने 82 रन बटोर लिए. 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेन डकेट और जैकब बेथल की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े. बेथल शतक से चूक गए, लेकिन डकेट ने दूसका छोर संभाले रखा. जो रूट के साथ मिलकर उन्होंने टीम का स्कोर 300 के करीब पहुंचाया. लेकिन फिर वह आउट हुए. इसके बाद हैरी ब्रूक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन अंत में रूट और बटलर के बीच सिर्फ 19 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी हुई. जिससे इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए. 

इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 141, जैबक बेथेल ने 91, जो रूट ने नाबाद 74 तो बटलर ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली. भारत के लिए प्रसिद्ध को 2 विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 69 रन लुटाए. भारत के किसी भी गेंदबाज की इकॉनमी 6 से नीचे की नहीं रही. भारत ने आज काफी खराब लेंथ पर गेंदबाजी की है.

IND vs ENG Live Score: हैरी ब्रूक आउट

इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है. विराट कोहली ने कैच लपका है. ब्रूक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और आउट हो गए. गेंद फुल लेंथ और अंदर की ओर आती हुई थी. ब्रूक ने थोड़ी जगह बनाई और सीधे शॉट खेलने की कोशिश की. वे गेंद के ठीक नीचे नहीं आ पाए और इसलिए टाइमिंग सही नहीं रही. गेंद लॉन्ग-ऑन की तरफ हवा में चली गई. कोहली अपनी बाईं ओर दौड़े और शानदार कैच लपका

IND vs ENG Live Score: जो रूट का अर्द्धशतक

इंग्लैंड के लिए अब जो रूट ने अर्धशतक जड़ा है. इंग्लैंड क्या आज लॉर्ड्स में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करेगी? लॉर्ड्स में वनडे मैचों में 300 से ज़्यादा का टारगेट सिर्फ़ एक बार सफलतापूर्वक हासिल किया गया है. 2002 के नेटवेस्ट फ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत द्वारा बनाया गया 326 रन का स्कोर. जो रूट का यह लगातार छठा 50+ स्कोर है और वो ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने हैं. 39 गेंदों में उन्होंने आज अपनी फिफ्टी पूरी की है.

IND vs ENG Live Score: डकेट का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स (ODI) में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर
141 बेन डकेट बनाम भारत 2026
138* विव रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड 1979 (वर्ल्ड कप फ़ाइनल)
137 डेनिस एमिस बनाम भारत 1975
137 मार्कस ट्रेस्कोथिक बनाम पाकिस्तान 2001
136 ग्राहम गूच बनाम ऑस्ट्रेलिया 1989

IND vs ENG Live Score: रिकॉर्ड बनाकर आउट हुए डकेट

चलिए भारत को दूसरी सफलता भी मिली. शतकवीर बेन डकेट आउट हुए. प्रिंस यादव ने अपनी ही गेंद पर कैच लपका. आसान विकेट. लेकिन डकेट का विकेट मिलने से भारत को राहत मिली होगी. लॉर्ड्स के दर्शक खड़े होकर उनका अभिवादन कर रहे हैं. उन्होंने इस मैदान पर सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है. बाएं हाथ के ओपनर की यह बेहतरीन पारी रही. शॉर्ट बॉल, धीमी गति और पिच पर टप्पा खाती गेंद. डकेट ने पुल शॉट खेलने में जल्दबाजी की और गेंद बल्ले के निचले हिस्से (टो-एंड) से लगकर सीधे वापस गई. प्रिंस के लिए आसान कैच और उन्होंने कोई गलती नहीं की. बेन डकेट 135 गेंदों में 141 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया. 

IND vs ENG Live Score: डकेट का शतक

बेन डकेट का शतक हुआ. यह उनका वनडे में चौथा शतक है. 108 गेंदों में यह सेंचुरी पूरी की है. डकेट इसे डैडी हंड्रेड बनाना चाहेंगे.  इस शतक के साथ ही डकेट उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट और वनडे, दोनों में शतक लगाए हैं.

लॉर्ड्स में टेस्ट और वनडे, दोनों में शतक लगाने वाले ओपनर

  • डेनिस एमिस
  • ग्राहम गूच
  • ग्रेम वुड
  • मार्कस ट्रेस्कोथिक
  • एलिस्टेयर कुक
  • बेन डकेट

IND vs ENG Live Score: डकेट शतक के करीब

बेन डकेट अपने शतक के करीब हैं. भारत को दूसरे विकेट की तलाश है. क्रीज पर अब जो रूट आए हैं. इंग्लैंड का स्कोर 200 पार है और अब 15 ओवर का खेल बाकी है. अगर इंग्लैंड ऐसे ही खेलती रही तो आसानी से 400 का स्कोर कर लेगी. भारत के सभी गेंदबाज आज साधारण नजर आ रहे हैं. बुमराह कितनी बड़ी कड़ी है, इस लाइनअप की.

35.0 ओवर: भारत 216/1

IND vs ENG Live Score: भारत को मिला पहला विकेट

चलिए भारत को पहला विकेट मिल चुका है. प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया को सफलता दिलाई. जैकब बेथल को जाना होगा. रोहित शर्मा ने कैच पकड़ा. गेंद सीधे डीप स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर के पास गई. बेथेल को खुद पर निराशा होगी. वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, असल में इस गेंद को भी उन्होंने अच्छे से खेला, लेकिन गेंद सीधे रोहित के हाथों में चली गई. यह अंदर की ओर आती हुई एक शॉर्ट गेंद थी, बेथेल स्टंप्स के पास खिसके और गेंद को सीधे डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लैट शॉट के साथ मार दिया. वह अपनी शानदार सेंचुरी से बस नौ रन दूर रह गए. प्रसिद्ध ने कोई जश्न नहीं मनाया क्योंकि उन्हें पता है कि अब तक गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. बेथल 93 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए.
30.1 ओवर: भारत 192/1

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 200 के करीब

इंग्लैंड का स्कोर 200 के करीब है. बेन डकेट और जैकब बेथल की जोड़ी इतिहास रच चुकी है. यह इंग्लैंड और भारत के बीच हुए वनडे में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. यह इंग्लैंड की तरफ से भारत के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. विकेट एकदम पाटा नजर आ रही है. किसी भी गेंदबाज को समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए. जैबक बेथल और बेन डकेट दोनों ही अपने-अपने शतक के करीब है. भारत को अगर यहां पर विकेट नहीं मिला तो वह शायद ही वापसी कर पाएगा? प्रिंस यादव के पिछले ओवर में 7 रन आए हैं. 

30.0 ओवर: भारत 192/0

IND vs ENG Live Score: विकेट को तरशे भारतीय गेंदबाज

भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं. बेन डकेट और जैकब बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी हो चुकी है. दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने अर्द्धशतक लगा चुके हैं. डकेट ने 64 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. यह उनकी वनडे में दूसरी स्लोएस्ट फिफ्टी है.जबकि  बैथल ने 51 गेंदों में फिफ्टी लगाई. यह 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड की तरफ से पहले शतकीय साझेदारी है. 

22.0 ओवर: भारत 137/0

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की दमदार शुरुआत

जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बेबस नजर आ रहे हैं. 15 ओवर हो चुके हैं और टीम इंडिया को अभी भी अपने पहले विकेट की तलाश है. बेन डकेट और जैकब बेथल अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. बेथल अपने अर्द्धशतक से 2 रन दूर है. पिछले ओर से 10 रन आए हैं. 

15.0 ओवर: इंग्लैंड 96/0

India vs England LIVE: 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 58/0

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 58 रन है.  बेन डकेट 29 गेंदों में 22 रन और जेकब बेथेल 31 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.  टीम इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं, उन्हें अभी भी पहले विकेट का इंतजार है.

India vs England LIVE: इंग्लैंड के 50 रन पूरे

इंग्लैंड के 50 रन पूरे, बेन डकेट 18 और बेथन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं भारत के गेंदबाज विकेट की तलाश में अभी भी है. 

इंग्लैंड 53/0 (8.4 ओवर)

India vs England LIVE: भारत विकेट की तलाश में

अबतक भारत को सफलता नहीं मिली है. बेन डकेट और बेथल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हो गई है. 

इंग्लैंड 38/0 (6.2 ओवर)

India vs England LIVE: चार ओवर के बाद भी टीम इंडिया को विकेट की तलाश

चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 31 रन है. बेन डकेट 12 गेंदों में 15 रन और जेकब बेथेल 13 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस ओवर के साथ  भारत की चिंता बढ़ती नजर आ रही हैं. टीम इंडिया को अभी भी पहले विकेट की तलाश है.

India vs England LIVE: दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर-16/0

दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन है.  बेन डकेट 9 गेंदों में 10 रन और जेकब बेथेल 3 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को इस जोड़ी को रोकने के लिए  शुरुआत में ही विकेट की तलाश होगी.

India vs England LIVE: पहले ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 7/0

एक ओवर के बाद इंग्लैड का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है. दोनों ओपनर सेट होने की कोशिश में भारत को विकेट की तलाश.

India vs England LIVE: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बैटिंग शुरू हो गई है, ओपनर बेन डकेट और जेकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं .अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी का आगाज किया है. 

सर गारफील्ड सोबर्स को दी गई श्रद्धांजलि

सर गारफील्ड सोबर्स को दी गई श्रद्धांजलि , खिलाड़ियों ने दो मिनट तक मौन रखकर सर गारफील्ड सोबर्स  को याद किया. 

India vs England LIVE: बुमराह इलेवन से बाहर

बुमराह को लेकर अपडेट

कार्डिफ़ में दूसरे वनडे मैच में फ़ील्डिंग करते समय जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने पर चोट लगी थी. बाएं घुटने में सूजन के कारण उन्हें तीसरे वनडे के लिए टीम में नहीं चुना जा सका. 

India vs England LIVE: भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव

भारत की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव हुए हैं. जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण तीसरा वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं. गिल ने टॉस हारने पर कहा, "हम पहले गेंदबाज़ी ही करते, बुमराह घुटने की चोट के चलते बाहर हैं, वॉशिंगटन भी चोटिल हैं और शिवम दुबे बाहर हैं. केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह की इलेवन में वापसी हुई है .

India vs England LIVE: इंग्लैंड ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव हुए हैं. 

India vs England LIVE: कुछ देर में होने वाला है टॉस

टॉस कुछ ही समय में होने वाला है. भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी अहम है. 

भारतीय टीम ने हाई कमीशन का दौरा किया, कोहली, रोहित और गंभीर को देख फैन्स गदगद

IND vs ENG, Lord's pitch report: लॉर्ड्स की पिच क्या असर दिखाएगी

लॉर्डस की पिच क्या असर दिखाएगी

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद मिलती है. लॉर्ड्स की पहचान इसके मशहूर ढलान से होती है, जो मैदान पर उत्तर से दक्षिण की ओर 2.5 मीटर का अंतर है. यह ढलान पवेलियन एंड से सीम बॉलर्स और नर्सरी एंड से स्विंग बॉलर्स की मदद करता है, जिससे शुरुआती ओवरों में नई गेंद एक असरदार हथियार बन जाती है. जब गेंद की चमक खत्म हो जाती है और वह स्विंग करना बंद कर देती है, तो बैटिंग करना काफी आसान हो जाता है. कुल मिलाकर, इस मैदान पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए अच्छा है, यहां खेले गए 71 वनडे मैचों में से पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 35 मैच जीते हैं, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने 33 बार जीत हासिल की है.

India vs England LIVE: रोहित शर्मा को लेकर क्या अपडेट है ?

लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा को लेकर कहा जा रहा था कि यह उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा. लेकिन बीसीसीआई ने ऐसी खबरों को गलत बताया है और साथ ही भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा का समर्थन किया है. उन्होंने अनुभवी ओपनर की खराब फॉर्म से उबरने की क्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि रोहित की फॉर्म को लेकर कोई चिंता या परेशानी नहीं है. मौजूदा वनडे सीरीज में रोहित का बल्ला खामोश रहा है. वह शुरुआती दो मुकाबलों में 11 और 26 रन बना सके. रोहित ने पिछली 8 वनडे पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. रोहित के संघर्ष को देखकर उनके वनडे भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं.

India vs England LIVE: लॉर्ड्स में निर्णायक वनडे

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, आजका मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. तीन मैचों की वनडे सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है. तीसरा वनडे मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स अबतक कुल 29 मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड को 18 और भारत को 6 मैच में जीत मिली है. एक मैच टाई रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
England Vs India 2026, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com