इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरी में सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे यशस्वी जायसवाल (Yashavi Jaiswal) ने बल्ले से मानो आग लगा रखी है. लगातार दो दोहरे शतक बनाने और सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा रन (655) बटोरने के बाद अब जायसवाल की नजर उस कारनामे पर टिकी है, जिसे पिछले चार से भी ज्यादा दशक में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं डिगा सका. न ही सचिन तेंदुलकर और न ही कोई और. और जिस तरही फॉर्म में यशस्वी इन दिनों चल रहे हैं, उसे देखकर लगता नहीं कि गावस्कर का यह ग्रेट रिकॉर्ड उनके हाथों से बच भी पाएगा. वजह यह है कि रनों का अंतर खासा कम है.
यह भी पढ़ें:
"दबाव में भी हमेशा...", टीम इंडिया के जीत के बाद यशस्वी जायसवाल के पोस्ट ने लूट ली महफ़िल
जायसवाल का 'यशस्वी' धमाका, दो भारतीय दिग्गजों को पीछे छोड़कर कोहली के 'विराट' रिकॉर्ड की बराबरी की
गावस्कर का ग्रेट कारनामा
गावस्कर ने करीब 44 साल पहले यह कारनामा विंडीज दौरे में किया था. तब सनी ने साल 1978 के विंडीज दौरे में छह मैचों की सीरीज में 91.5 के औसत से 732 रन बनाए थे. तब गावस्कर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज के चार टेस्ट मैचों में चार शतक और तीन अर्द्धशतक से 774 रन बनाए थे. यह किसी बारतीय बल्लेबाज का किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा स्कोर है, लेकिन अब गावस्कर के रिकॉर्ड से आगे निकलने के लिए जायसवाल को 120 रन की और दरकार है. और उनके पास दो पारियां हैं और अगर वह आखिरी टेस्ट की पहली ही पारी में सनी के रिकॉर्ड को तोड़ देते हैं, तो चौंकाने वाली बात बिल्कुल भी नहीं होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस मामले में ब्रेडमैन हैं बॉस
वैसे बात जब पांच मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने की आती है, तो इसमें सर डॉन ब्रेडमैन बॉस हैं. और कोई भी उन्हें नहीं पछाड़ पाया है. ब्रेडमैन ने साल 1930 में 5 टेस्ट की 7 पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 139.14 के औसत और 4 शतकों से 974 रन बनाए हैं. उनके बाद वॉली हैमंड (905) जरूर दूसरे नंबर पर है, लेकिन इसके कोई भी 900 का आंकड़ा भी नहीं छू सका.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं