विज्ञापन

IND vs ENG: हार की कलंक गाथा, एक खराब ओवर ने छीन ली भारत से जीत, बन गया सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट

IND vs ENG, Biggest turning point of the match: रवि बिश्नोई ने T20I के इतिहास में किसी भारतीय स्पेशलिस्ट बॉलर का सबसे खराब ओवर फेंका, मैच के आखिर में उनके खराब प्रदर्शन ने इंग्लैंड को दूसरा T20I जीतने में मदद की.

IND vs ENG: हार की कलंक गाथा, एक खराब ओवर ने छीन ली भारत से जीत, बन गया सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट
IND vs ENG 2nd T20I: IND vs ENG, Biggest turning pointof the match:

Biggest turning pointof the match, IND vs ENG, 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत लिया. भारत की हार का असली गुनहगार इस बार रवि बिश्वनोई बने.  जैकब बेथल ने इंग्लैंड की पारी के 17वें ओवर में 29 रन बनाए जिसने मैच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया.  मैच का निर्णायक मोड़ 17वां ओवर साबित हुआ, जिसमें रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए. ओवर की शुरुआत उन्होंने लगातार दो नो-बॉल से की और इसके बाद जैकब बेथल ने तीन शानदार छक्के जड़कर मैच पूरी तरह इंग्लैंड की झोली में डाल दिया। बेथल ने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली.

बिश्नोई ने अहम ओवर में 29 रन दिए, जो T20I इतिहास में किसी स्पेशलिस्ट भारतीय गेंदबाज का अब तक का सबसे खराब ओवर बन गया. कुल मिलाकर, यह भारतीय गेंदबाज का तीसरा सबसे खराब ओवर है. इससे पहले 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शिवम दुबे ने 34 रन और 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टुअर्ट बिन्नी ने 32 रन दिए थे.

24 गेंदों में 49 रनों की जरूरत थी लेकिन एक ओवर में खत्म हो गया मैच

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को दूसरे T20I में 191 रन का लक्ष्य दिया था. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 40-40 रन बनाए थे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रनों का योगदान दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए, लेकिन वे वापसी करते हुए खेल में बने रहे. 16वां ओवर खत्म होने के बाद, इंग्लैंड को जीत के लिए 24 गेंदों में 49 रनों की जरूरत थी और उनके पास पांच विकेट बचे थे. 

क्या श्रेयस अय्यर से हो गई गलती

बिश्नोई अहम 17वां ओवर फेंकने आए और उन्होंने नो-बॉल के साथ शुरुआत की,  उनका पिछला पैर रिटर्न क्रीज को छू गया था. फ्री-हिट पर जैकब बेथेल ने छक्का जड़ा. भारतीय लेग-स्पिनर ने अगली गेंद पर फिर से रिटर्न क्रीज पर पैर रखा और फ्री-हिट पर फिर से छक्का लगा. ओवर और खराब होता गया,  बेथेल ने एक और छक्का और एक चौका जड़कर उस ओवर में कुल 29 रन बना लिए. आखिरी तीन ओवरों में सिर्फ 20 रन चाहिए थे, बिश्नोई के इस ओवर के बाद मैच लगभग खत्म हो चुका था.

मैच के बाद अय्यर से उस ओवर के बारे में पूछा गया और उन्होंने बिश्नोई का समर्थन करते हुए कहा कि "उन्हें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए." भारतीय कप्तान ने कहा, "17वें ओवर में लगातार नो-बॉल ने हमें थोड़ा नुकसान पहुंचाया,  लेकिन हां, निश्चित रूप से उन्हें इससे सीखना होगा."

ये भी देखें- Video: वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली पारी, ऑर्चर को पहला छक्का, गावस्कर की कमेंट्री, ऐसा था पूरा रोमांच

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र के बड़े उस्ताद: सूर्यवंशी, सचिन से लेकर सोबर्स तक दिग्गजों की दास्तां, 11 साल में किसने किया डेब्यू

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England Vs India 2026, Vaibhav Sooryavanshi, Ravi Bishnoi, Jacob Graham Bethell, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com