विज्ञापन

IND vs ENG, 2nd ODI: कुलदीप यादव को दूसरे वनडे में क्यों किया जाना चाहिए शामिल? जानिए 3 बड़े कारण

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जाएगा. मैच से पहले बात करें दूसरे वनडे में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में क्यों मौका मिल सकता है? तो ये तीन बड़े प्रमुख कारण है.

IND vs ENG, 2nd ODI: कुलदीप यादव को दूसरे वनडे में क्यों किया जाना चाहिए शामिल? जानिए 3 बड़े कारण
कुलदीप यादव

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला आज (16 जुलाई 2026) कार्डिफ में खेला जाएगा. जहां भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को अपने नाम करे. मैच के दौरान ये देखना भी दिलचस्प होगा कि कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या पहले वनडे की तरह दूसरे वनडे में भी कप्तान और कोच ऑलराउंडरों पर भरोसा जताते हैं. मौजूदा टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए ऑलराउंडरों पर कुछ ज्यादा ही भरोसा जता रही है. जिससे कुलदीप व्हाइट बॉल फॉर्मेट की प्लेइंग इलेवन से लगभग बाहर हो चुके हैं. संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप के अभियान में उन्हें लगभग कोई मौका नहीं मिला था. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में उनके खराब प्रदर्शन ने उनकी उम्मीदों को और झटका दिया था. पिछली बार उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों में शिरकत किया था. वहीं आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेले गए टी20 मुकाबलों से वह बाहर ही रहे थे. पहले वनडे मुकाबले में भी उन्हें मौका नहीं मिला था. मगर बात करें दूसरे वनडे मुकाबले में उन्हें किन तीन वजहों से प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, तो वह कुछ इस प्रकार है- 

मध्य ओवरों में विकेट दिला सकते हैं कुलदीप 

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए देखा गया है कि भारतीय गेंदबाज मध्य के ओवरों में विकेट नहीं चटका पाए हैं. जिससे टीम के समस्याएं बढ़ी हैं. सहायक गेंदबाज विशेषकर ऑलराउंडर खिलाड़ी विकेट के लिए लगातार जुझ रहे हैं. शुरुआती ओवरों में तो तेज गेंदबाजों ने अपने काम को बखूबी निभाया है. मगर मध्य के ओवरों में ऑलराउंडर गेंदबाजों के फ्लॉप होने से भारतीय टीम की समस्याएं बढ़ी हैं. कुलदीप यादव अक्सर पॉवरप्ले के बाद मध्य के ओवरों में ही गेंदबाजी करते हैं. अगर उन्हें टीम में लगातार मौके मिलते हैं तो वह इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं. क्योंकि पास्ट में उन्होंने मध्य के ओंवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. 

सोफिया गार्डन्स स्टेडियम का फायदा उठा सकते हैं कुलदीप 

सोफिया गार्डन्स स्टेडियम की बनावट असामान्य है. यहां सीधी बाउंड्री वर्गाकार बाउंड्री की तुलना में काफी छोटी हैं. जिसका कुलदीप यादव काफी हद तक फायदा उठा सकते हैं. विदेशी परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन भी सराहनीय है. क्योंकि यहां उनको बड़ी बाउंड्री और अतिरिक्त उछाल का फायदा मिलता है. अपने पिछले विदेशी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी. यहीं नहीं सोफिया गार्डन्स स्टेडियम को स्पिनरों के मुफीद माना जाता है. यहां आदिल राशिद ने सात वनडे मुकाबलों में कुल 14 विकेट चटकाए हैं. वहीं रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है. ऐसे में आज कुलदीप को मौका मिलता है तो वह टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. 

बल्लेबाजी इकाई को मजबूत करने के लिए गेंदबाजी के साथ नहीं होनी चाहिए छेड़छाड़

जब से गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं. उन्होंने बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए ऑलराउंडरों खिलाड़ियों पर विशेष भरोसा जताया है. जिससे गेंदबाजी कमजोर हुई है. खासतौर पर मुख्य स्पिनरों को टीम से नजरअंदाज किया गया है. माना कि ऑलराउंडर स्पिनर गेंदबाजी कर सकते हैं. मगर पेशेवर स्पिनर जो मैच में भूमिका निभा सकते हैं. वह काम पार्ट टाइम ऑलराउंडर नहीं कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 8वें नंबर की टीम आठवें नंबर की तरह ही खेल रही है, इंग्लैंड की हार से बौखलाया दिग्गज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Kuldeep Yadav, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com