चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की लंबी पारियां खेलने की काबिलियत को देखते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने वीरवार को को उनके विकेट और उनकी तरह बल्लेबाजी करने को बेहद महत्वपूर्ण करार दिया. पुजारा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ठोस बल्लेबाजी से गेंदबाजों को खासा परेशान किया. उन्होंने भले ही तीन अर्धशतक बनाये लेकिन 900 से अधिक गेंदे खेली हैं. रूट ने उन्हें बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया. रूट ने शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘वह (पुजारा) बेहतरीन खिलाड़ी है. मैंने यार्कशायर में उसके साथ दो मैच खेले हैं. उससे सीखना, बल्लेबाजी के बारे में बात करना और खेल के प्रति उसका लगाव वास्तव में दिलचस्प है.'
रूट ने कहा कि पुजारा का विकेट उनकी टीम के लिये बेहद महत्वपूर्ण होगा. उसके खिलाफ खेलना, उसकी लंबी पारियों और बड़े स्कोर से आप कुछ सीख सकते हैं. आपने उसका महत्व देखा है. वह भारतीय टीम के लिये कितना महत्व रखता है और इस लिहाज से वह हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण विकेट बन गया है. इसमें कोई संदेह नहीं है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इंग्लैंड के कप्तान ने तो यहां तक कहा कि उनके बल्लेबाजों को भी लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी चाहिए और देखना चाहिए कि वे पुजारा की तरह मानसिक रूप से मजबूत हैं या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ अवसरों पर अपने धैर्य की परीक्षा देनी होगी और देखना होगा कि हम क्या उसकी तरह मानसिक रूप से मजबूत है, हम जानते हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है और उसका शानदार रिकार्ड है इसलिए वह हमारे लिये बहुत बड़ी चुनौती होगी.' पुजारा ने हाल में टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे किये. उन्होंने 81 टेस्ट मैचों में 6111 रन बनाये हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं