विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2021

Ind vs Eng 1st Test: गंभीर ने किया इशारा क्यों कुलदीप को किया गया पहले टेस्ट से बाहर

India vs England 1st Test: गंभीर ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि ईमानदारी से कहूं, तो कुलदीप को न खिलाना थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरा मानना है कि मैनेजमेंट को कुलदीप यादव को इलेवन में चुनना चाहिए था क्योंकि कलाई का स्पिनर इंग्लिश बल्लेबाजों के खिलाफ बहुत ही  उपयोगी साबित होता.

Ind vs Eng 1st Test: गंभीर ने किया इशारा क्यों कुलदीप को किया गया पहले टेस्ट से बाहर
गौतम गंभीर खरी-खरी बोलने के लिए प्रसिद्ध हैं
नई दिल्ली:

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में पहले टेस्ट के शुरुआती सेशन में तमाम मंचों पर पूर्व क्रिकेटरों और मीडिया के बीच यही चर्चा जोर-शोर से होती रही कि आखिरकार कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने लेफ्ट-आर्म स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को चेन्नई की पिच पर इलेवन से बाहर क्यों रखा. सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज ने कमेंट्री के दौरान कुलदीप का चयन न होने पर हैरानी जतायी, तो गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि कुलदीप टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ एक बड़ी एसेट (बहुत ही मू्ल्यवान) साबित हो सकते थे. पिछले कई सीरीज की तरह टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप  यादव को इस बार भी इलेवन में नहीं खिलाया, जो आखिरी बार साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. 

यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव को नहीं चुना गया, तो दिग्गजों और फैंस ने कुछ ऐसे दी प्रतिक्रिया

गंभीर ने एक निजी वेबसाइट से बातचीत में कहा कि ईमानदारी से कहूं, तो कुलदीप को न खिलाना थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरा मानना है कि मैनेजमेंट को कुलदीप यादव को इलेवन में चुनना चाहिए था क्योंकि कलाई का स्पिनर इंग्लिश बल्लेबाजों के खिलाफ बहुत ही  उपयोगी साबित होता. कुलदीप टीम के साथ रहे हैं. उसने काफी समय से क्रिकेट नहीं खेली है. ऐसे में कुलदीप टीम के लिए बहुत ही मूल्यवान साबित होते. 

यह भी पढ़ें:  इसलिए कोच शास्त्री ने आईपीएल के बाद खिलाड़ियों के लिए मांगा ब्रेक

कुलदीप को बाहर बैठाने के पीछे की संभावित वजह के बारे में इशारा करते हुए गंभीर ने कहा कि कई बार हमने देखा है कि कलाई के स्पिनर ने कैसे मैच बदला है. थोड़े आश्चर्य की बात यह है कि टीम दो ऑफ स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है. शायद ऐसा इसलिए है कि विराट नंबर-7 और आठ पर बल्लेबाजी में गहरायी चाहते हैं. वहीं, गंभीर ने इशांत के चयन पर भी हैरानी जताते हुए कहा कि मैं उनके चयन से हैरान हूं क्योंकि उसने पिछले काफी लंबे समय से लाल गेंद से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Yadav, India Vs England 2020-21, India Vs England 02/05/2021 Inen02052021199339, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com