विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

IND vs BAN 2nd Test: व‍िराट कोहली ब्र‍िगेड का जोरदार प्रदर्शन, फिर तीसरे ही द‍िन हारा बांग्‍लादेश

IND vs BAN 2nd Test: व‍िराट कोहली ब्र‍िगेड का जोरदार प्रदर्शन, फिर तीसरे ही द‍िन हारा बांग्‍लादेश
IND vs BAN 2nd Test: ईशांत शर्मा को मैच और सीरीज का सर्वश्रेष्‍ठ ख‍िलाड़ी घोष‍ित क‍िया गया
  • व‍िराट की कप्‍तानी में भारत ने लगातार सातवां टेस्‍ट जीता
  • डे-नाइट टेस्‍ट में एक पारी और 46 रन से जीत हास‍िल की
  • दूसरी पारी में 195 रन ही बना पाई बांग्‍लादेश की टीम
कोलकाता:

India vs Bangladesh, 2nd Test : व‍िराट कोहली के नेतृत्‍व वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले डे-नाइट टेस्‍ट में पारी के अंतर से जीत हास‍िल की है. रविवार को टीम इं‍ड‍िया ने बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया. यह भारत की पारी के अंतर से लगातार चौथी जीत है. इसके साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इंदौर के बाद कोलकाता के डे-नाइट टेस्‍ट में ही बांग्‍लादेश ने तीसरे द‍िन भारतीय टीम के सामने समर्पण कर द‍िया. उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था. भारत ने शुक्रवार को टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी थी. भारत के लिए पहली पारी में ईशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक 152 रनों पर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी. बाकी की औपचारिकता रविवार को पूरी हुई. बांग्लादेश टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन बना सकी. उसका नौवां विकेट अल अमीन के रूप में ग‍िरा. हैमस्‍ट्र‍िंग के कारण दूसरे द‍िन महमुदुल्‍ला र‍िटायर हो गए थे. वे आज बल्‍लेबाजी करने के ल‍िए नहीं उतरे. नौवां व‍िकेट ग‍िरने के साथ ही बांग्‍लादेश की पारी को 195 के स्‍कोर पर समाप्‍त मान ल‍िया गया.

Aus vs Pak 1st Test: कुछ ऐसे पाकिस्तान पहले टेस्ट में हारा, बाबर आजम का शतक गया बेकार

बांग्लादेश की ओर से मुशफ‍िकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए. रहीम ने शनिवार को अपने स्कोर 59 रनों से आगे खेलते हुए कई आकर्षक शॉट लगाए लेकिन अंतत: वह उमेश का शिकार हुए. रहीम ने 96 गेंदों का सामना कर 13 चौके लगाए. अल अमीन हुसैन ने भी 21 रनों की आकर्षक पारी खेली. इस पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए. ईशांत शर्मा को चार विकेट मिले. इस तरह ईशांत ने इस मैच में कुल नौ और उमेश ने आठ विकेट अपने नाम किए. इस पारी में बांग्लादेश के नौ विकेट गिरे. महमुदुल्लाह शनिवार को 39 के निजी योग पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. वह रविवार को बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके.

भारत ने पारी के अंतर से लगातार चौथी जीत हासिल की है. उसने इंदौर टेस्ट में भी बांग्लादेश को पारी व 130 रनों से हराया था. उससे पहले भारत ने दक्षण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दो मैचों में पारी के अंतर से हराया था.

वीडियो: डे-नाइट टेस्ट को लेकर यह बोले विराट कोहली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Eden Gardens, India Vs Bangladesh 11/22/2019 Inba11222019190933, Ishant Sharma, India Vs Bangladesh 2019/20, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com