India vs Australia 1st T20I: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में शुक्रवार को शुरू हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप के पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर अपने अभियान का बेहतरीन आगाज किया. भारत से जीत के लिए मिले 133 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने ठीक शुरुआत की और उसकी ओपनर एलिसा हीले और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े. एक समय एलिसा हीले के 51 रन से कंगारू टीम मजबूत दिखाई पड़ रही थी, लेकिन भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट भी गंवाए रखा. पर असल तस्वीर बदली पूनम यादव ने, जिनके हाथ से हैट्रिक तब फिसल गई, जब विकेटकीपर तानिया ने उनकी गेंद पर कैच छोड़ दिया. पूनम यादव ने कोटे के 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया टीम को एकदम मैच से बाहर कर दिया. शिखा पांडे ने भी पूनम का अच्छा साथ दिया और 3 विकेट चटकाए. पूनम ने कंगारुओं की ऐसी कमर तोड़ी कि मेजबान टीम उबर ही नहीं सकी और 19.5 ओवरों में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इससे पहले भारत ने दीप्ति शर्मा के नाबाद 49 रन से 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 132 रन बनाए. ओपनर शफाली वर्मा ने 29 और जेमिमा रॉड्रिगुएज ने 26 रन का अहम योगदान दिया. पूनम यादव को वीमेन ऑफ द मैच चुना गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Cricket, India Women, Australia, Harmanpreet Kaur Bhullar, Live Blogs, Live Score, Live Cricket Score