विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

IND vs AUS: मुंबई वनडे में करारी हार के बाद BCCI प्रमुख Sourav Ganguly ने टीम इंड‍िया को यूं द‍िया हौसला..

बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने ट्वीट किया, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो वनडे मुकाबले शानदार होंगे. यह भारतीय टीम काफी मजबूत है. मैदान में सिर्फ एक दिन खराब होने के कारण ऐसा हुआ. टीम पहले भी ऐसी स्थिति में रही है और हमने दो साल पहले 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी. मेरी शुभकामनाएं.’ भारतीय टीम राजकोट में दूसरा एकदिवसीय शुक्रवार (17 जनवरी) और बेंगलुरू में तीसरा मुकाबला रविवार (19 जनवरी) को खेलेगी.

IND vs AUS: मुंबई वनडे में करारी हार के बाद BCCI प्रमुख Sourav Ganguly ने टीम इंड‍िया को यूं द‍िया हौसला..
India vs Australia: सौरव गांगुली ने सीरीज के अगले दो मैचों के ल‍िए टीम इंड‍िया को शुभकामनाएं दी हैं
  • ट्वीट कर कहा-भारत के ल‍िए यह एक खराब द‍िन था
  • मैच में टीम इंड‍िया को 10 व‍िकेट की हार म‍िली थी
  • सौरव ने टीम को अगले दो मैचों के ल‍िए शुभकामना दी
मुंबई:

India vs Australia: भारतीय क्र‍िकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)का मानना है कि ‘मैदान में एक खराब दिन' की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे क्र‍िकेट मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. उन्‍होंने साथ ही कहा क‍ि व‍िराट कोहली की टीम के पास अगले दो वनडे में वापसी करने की पूरी क्षमता है. मंगलवार को खेले गये सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम 255 रन पर आउट हो गई थी जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम ने डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच की शतकीय पारियों के दम पर 10 विकेट से मैच जीत ल‍िया था. गांगुली ने ट्वीट किया, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो वनडे मुकाबले शानदार होंगे. यह भारतीय टीम काफी मजबूत है. मैदान में सिर्फ एक दिन खराब होने के कारण ऐसा हुआ. टीम पहले भी ऐसी स्थिति में रही है और हमने दो साल पहले 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी. मेरी शुभकामनाएं.'

वर्ल्‍डकप 2023 में भी एरॉन फ‍िंच के साथ ओपन‍िंग करेंगे, वॉर्नर ने द‍िया रोचक जवाब..

भारतीय टीम राजकोट में दूसरा एकदिवसीय शुक्रवार (17 जनवरी) और बेंगलुरू में तीसरा मुकाबला रविवार (19 जनवरी) को खेलेगी.

मुंबई में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में कुछ भी भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहा था. भारतीय टीम के कप्‍तान व‍िराट टॉस हार गए और ऑस्‍ट्रेल‍िया के आमंत्रण पर पहले बैट‍िंग करते हुए टीम केवल 255 रन के स्‍कोर पर आउट हो गई थी. जवाब में डेव‍िड वॉर्नर और एरॉन फिंच की जोड़ी ने धमाकेदार बल्‍लेबाजी की और जसप्रीत बुमराह सह‍ित सभी भारतीय गेंदबाज इन दोनों ऑस्‍ट्रेल‍ियाई बल्‍लेबाजों के आगे असहाय नजर आए. मैच में वॉर्नर ने नाबाद 128 रन की पारी खेली थी जबक‍ि कप्‍तान फ‍िंच ने नाबाद 110 रनों का योगदान द‍िया था. मैच इस कदर एकतरफा रहा था क‍ि ऑस्‍ट्रेल‍िया टीम ने महज 37.4 ओवर में ही लक्ष्‍य हास‍िल कर ल‍िया था.

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Sourav Ganguly, India Vs Australia 2019/20, India Vs Australia 01/14/2020 Inau01142020190940
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com