- ड्रिंक मैदान पर लेते हुए पिच पर पहुंच गए थे खलील
- खलील को डेंजर जोन पर जाते देख गुस्सा हुए थे धोनी
- एडिलेड वनडे में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की
भारतीय टीम (India Vs Australia) ने एडिलेड वनडे (Adelaide ODI) में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है. भारतीय टीम के लिहाज से इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण एमएस धोनी (MS Dhoni)की ओर से खेली गई मैच जिताऊ पारी रही. धोनी पिछले कुछ समय से अपनी धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे हैं. धोनी (MS Dhoni) ने इस मैच में 54 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए और कप्तान विराट कोहली के साथ भारतीय टीम की जीत में अहम रोल निभाया. मैच का विजयी शॉट धोनी के बल्ले से ही निकला. धोनी मैदान पर अपने शांत व्यवहार के कारण जाने जाते हैं. कप्तान के दिनों में उन्हें 'कैप्टन कूल' कहकर भी संबोधित किया जाता था लेकिन एडिलेड के दूसरे वनडे मैच के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि धोनी का गुस्सा फूट पड़ा और वे खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को फटकार लगाते नजर आए. खलील इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे और ड्रिंक्स लेकर मैदान पर पहुंचे थे.
तेज गेंदबाज खलील अहमद को ICC ने लगाई फटकार, यह है कारण...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Khaleel deserved this bashing from Dhoni. Absolutely lethargic display by Khaleel Ahmed on field. What an innings by MSD. #INDvAUS #AUSvIND pic.twitter.com/uQOCJxfSq6
— Ankit Bera (@Ankit_Bera) January 15, 2019
वाकया मैच के आखिरी क्षणों का है, इस समय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)की जोड़ी भारत के जीत दिलाने के लिए विकेट पर थी. मैच में दोनों टीमों के जीत की संभावना बनी हुई थी. एडिलेड में करीब 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में धोनी कुछ समय के लिए संघर्ष करते नजर आए. एक बार तो वे थककर मैदान में ही बैठ गए और फिजियो को बुलाना पड़ा. लगातार सिंगल और डबल दौड़ने के कारण धोनी बेहद थक गए थे और डिहाइड्रेशन की समस्या उन्हें परेशान कर रही थी. भारतीय फैंस के लिए तनाव से भरे इन क्षणों में तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ड्रिंक लेकर दोनों बल्लेबाजों के पास पहुंचे. बल्लेबाजों को ड्रिंक देते समय खलील (Khaleel Ahmed)को इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि वे पिच पर पहुंच गए हैं. खलील को डेंजर जोन पर जाते देखकर धोनी ने पहले तो खलील को हाथ के इशारे से दूर हटने को कहा और बाद में खलील को इस बड़ी चूक के लिए फटकार भी लगाई.
MS Dhoni Not Finished... माही का चला बल्ला तो फैन्स ने आलोचकों को दिए ऐसे जवाब
मैच में भारतीय टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 298 रन का स्कोर बनाया था जिसे विराट के शतक और धोनी के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने महज चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. सीरीज का तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा. इसके जो भी टीम जीत हासिल करेगी, सीरीज पर उसी टीम का कब्जा हो जाएगा.
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद यह बोले विराट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं