- भारत ने दूसरे वनडे में दर्ज की 36 रन से जीत
- भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-1 की बराबरी पर
- केएल राहुल बने मैन ऑफ द मैच
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने शुक्रवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच (Ind vs Aus 2nd ODI) में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया। भारत को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेटों के करारी हार का सामना करना पड़ा था और अब उसने दूसरा वनडे जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे रविवार को बेंगलुरू में खेला जाएगा. लोकेश राहुल को उनकी शानदारी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. भारत ने अपने तीन बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवरों में छह विकेट पर 340 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर ऑस्ट्रेलिया को 49.1 ओवरों में 304 रनों पर आलआउट कर 36 रनों से मैच जीत लिया. केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुन गया.
Clinical performance by #TeamIndia to beat Australia by 36 runs and level the series 1-1. Onto the decider in Bengaluru. #INDvAUS pic.twitter.com/H808C2tbot
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टी20 टीम से Mohammad Amir को बाहर किया गया तो डीन जोंस ने इसलिए जताई खुशी..
इस मैदान पर भारत की तीन वनडे मैचों में यह पहली जीत है. भारत ने इससे पहले यहां दो वनडे खेले थे और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. भारत से मिले 341 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और डेविड वार्नर (15) टीम के 20 रनों के स्कोर पर आउट हो गए. मेहमान टीम को दूसरा झटका 82 के स्कोर पर कप्तान एरॉन फिंच (33) के रूप में लगा. इसके बाद स्टीवन स्मिथ (98) और मार्नस लाबुशैन (46) ने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को मजबूती दी.
लाबुशैन टीम के 178 के स्कोर पर जबकि एलेक्स कैरी (18) टीम के 220 के स्कोर पर आउट हो गए. कंगारुओं ने इसके एक रन बाद ही स्मिथ के रूप में अपना बहुत बड़ा विकेट गंवा दिया. स्मिथ के आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम संकट में फंस गई और वह लक्ष्य से दूर होती चली गई. स्मिथ के करियर का यह 24वां अर्धशतक रहा.
यह भी पढ़ें: क्या MS Dhoni फिर से टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, हरभजन सिंह ने दिया यह जवाब..
इसके बाद मोहम्मद शमी ने इसके बाद 44वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर 259 रन के स्कोर पर एश्टन टर्नर (13) और पैट कमिंस (0) को आउट करके मेहमान टीम को हार की ओर धकेल दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर 274 के स्कोर पर एश्टन एगर (25), 275 के स्कोर पर मिशेल स्टार्क (6) और 304 के स्कोर पर एडम जम्पा (6) का विकेट गंवाकर ऑलआउट हो गई. केन रिचर्डसन ने नाबाद 24 रन बनाए. भारत की ओर से शमी ने तीन और रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव तथा नवदीप सैनी ने दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट चटकाए.
WATCH: Mohammed Shami's two strikes derail Australia's chase #TeamIndia @Paytm #INDvAUS
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
https://t.co/pBXkUhvUzu pic.twitter.com/sNXAEE7vxH
इससे पहले, भारत ने आस्ट्रेलिया के सामने 341 रनों का लक्ष्य रखा. मेजबान टीम ने अपने तीन बल्लेबाजों शिखर धवन (96), लोकेश राहुल (80) और विराट कोहली (78) के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवरों में छह विकेट पर 340 रनों का विशाल बनाया. ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े. लेकिन, तभी लेग स्पिनर एडम जाम्पा की गेंद 14वें ओवर में रोहित के पैड पर पड़ी और अंपायर ने उंगली उठा दी. रोहित ने 44 गेंदों पर 42 रन बनाए. रोहित आउट होने से पहले एक रिकार्ड अपने नाम करने में सफल रहे. वह सबसे तेजी से 7000 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं.
Two wickets in one Kuldeep Yadav over of Alex Carey and Steve Smith and we are right back into the game.@imkuldeep18 has unlocked another milestone as he gets to his 100 ODI wickets pic.twitter.com/ZSTWbxJJUi
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
यह भी पढ़ें: अब बीसीसीआई ने एमएस धोनी को अनुबंध से बाहर रखने पर दी यह सफाई
जंपा ने एक बार फिर कोहली को अपना शिकार बनाया. कोहली ने जंपा पर कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. वह इसी तरह की एक कोशिश में सीमा रेखा के पास मिशेल स्टार्क और एश्टन अगर की जुगलबंदी के चलते जंपा को अपना विकेट दे बैठे. कोहली ने शानदार शॉट खेला जिसे एश्टन ने पकड़ लिया, लेकिन वे बाउंड्री से टकराने वाले थे तभी उन्होंने गेंद पास में ही खड़े स्टार्क को दे दी और स्टार्क ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. कोहली ने 76 गेंदों पर छह चौकों की मदद से शानदार पारी खेली. इसके बाद धवन को केन रिचर्डसन ने शतक पूरा नहीं करने दिया। धवन का कैच भी स्टार्क ने लपका. बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकेट 184 के कुल स्कोर पर गिरा. उन्होंने 90 गेंदों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया. श्रेयस अय्यर एक बार फिर विफल रहे. उन्हें सात रनों के निजी स्कोर पर जंपा ने बोल्ड किया.
अय्यर के बाद कोहली लौट गए और उनके चार रन बाद मनीष पांडे (2) भी आउट हो गए. लेकिन लोकेश राहुल आखिर तक टिके रहे. राहुल ने 52 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतक जमा भारत को विशाल स्कोर दिया. उनके साथ रवींद्र जडेजा 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे. राहुल सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं.
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी सुन लीजिए, स्पेशल स्टोरी.
ऑस्ट्रेलिया के लिए जाम्पा ने तीन और केन रिचर्डसन ने दो विकेट लिए. मिशेल स्टार्क 10 ओवरों में 78 रन देने के बाद भी विकेट नहीं ले सके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं