विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2020

Ind vs Aus 1st ODI: बीसीसीआई ने कहा कि इस वजह से रोहित टीम के साथ नहीं गए ऑस्ट्रेलिया, लेकिन विराट का सवाल..

Aus vs Ind 1st ODI: रोहित को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी. कोहली ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रोहित ऑस्ट्रेलिया में ही रिद्धिमान साहा के साथ रिहैबिलिटेशन क्यों नहीं कर रहा. शाह ने कहा ,‘रोहित फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है. उनका फिटनेस टेस्ट 11 दिसंबर को होगा. इसके बाद ही पता चलेगा कि वह ऑस्ट्रेलिया में बार्डर गावस्कर ट्राफी श्रृंखला में खेल सकेंगे या नहीं.’

Ind vs Aus 1st ODI: बीसीसीआई ने कहा कि इस वजह से रोहित टीम के साथ नहीं गए ऑस्ट्रेलिया, लेकिन विराट का सवाल..
Aus vs Ind: बीसीसीआई ने वजह जरूर बता दी हो, लेकिन विराट का सवाल अपनी जगह खड़ा हुआ है
  • विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था इशारा
  • बीसीसीआई ने दी प्रतिक्रिया...
  • ...लेकिन यह सवाल का जवाब नहीं है!
सिडनी:

रोहित शर्मा की चोट को लेकर ‘तस्वीर साफ नहीं होने' की कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की शिकायत के कुछ घंटों बाद ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्टीकरण दिया है कि आईपीएल के बाद अपने पिता के बीमार होने के कारण रोहित (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके.  इसके अलावा बोर्ड ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे क्योंकि वह तब तक मैच फिट नहीं होंगे.  बोर्ड ने कहा कि रोहित का फिटनेस टेस्ट 11 दिसंबर को होगा जिसके बाद उनके टेस्ट श्रृंखला खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा. बीसीसीआई ने भले ही अब जाकर स्थिति साफ कर दी हो, लेकिन यह उस बात का जवाब बिल्कुल भी नहीं जो भारतीय कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था.

यह भी पढ़ें: गिलक्रिस्ट से सिराज को लेकर हुई यह बड़ी गलती, मांगी माफी

रोहित की फिटनेस पर सूचना के अभाव को लेकर कोहली के नाराजगी जताने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा ,‘रोहित शर्मा को आईपीएल के बाद मुंबई लौटना पड़ा क्योंकि उनके पिता बीमार हैय अब उनके पिता ठीक हो रहे हैं जिससे वह एनसीए आ सका है और उसका रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है.' ऑस्ट्रेलिया में 14 दिन के पृथकवास के नियम के कारण वह पहले दो टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. श्रृंखला एडीलेड में दिन रात के मैच से शुरू होगी.

रोहित को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी. कोहली ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रोहित ऑस्ट्रेलिया में ही रिद्धिमान साहा के साथ रिहैबिलिटेशन क्यों नहीं कर रहा. शाह ने कहा ,‘रोहित फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है. उनका फिटनेस टेस्ट 11 दिसंबर को होगा. इसके बाद ही पता चलेगा कि वह ऑस्ट्रेलिया में बार्डर गावस्कर ट्राफी श्रृंखला में खेल सकेंगे या नहीं.' कोहली की इस बात के बाद बीसीसीआई ने जवाब तो दिया, लेकिन यह विराट के सवाल का जवाब नहीं है. विराट ने कहा था कि जब कोई निर्णय होता है, तो उस संवाद का न उन्हें बता होता और न ही कोच शास्त्री या मैनेजमेंट को. और यह बहुत ही हैरानी की बात है कि आखिर यह हो क्या रहा है. आने वाले समय में देखना होगा  कि बीसीसीआई के अधिकारी लिए फैसलों को कितनी जल्द टीम तक पहुंचाते हैं और जब तक सुधार नहीं होता, विराट का सवाल बराबर बना रहेगा!!

यह भी पढ़ें: टीम विराट के साथ लगातार चौथे वनडे में घटी यह अनचाही बात

समझा जाता है कि पूरी गलतफहमी बीसीसीआई की क्रिकेट परिचालन टीम की वजह से पैदा हुई. यह भी पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली से अनुरोध करेंगे कि अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया जाता है तो उसे 14 दिन पृथकवास के दौरान अभ्यास की अनुमति दी जाये. ईशांत के बारे में शाह ने कहा ,‘वह बायें हाथ की चोट से पूरी तरह से उबर गया है लेकिन मैच फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा. इसी वजह से वह टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पायेगा.'

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, India, Australia Vs India 11/27/2020 Auin11272020195509, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com