India A team for Sri Lanka: अजित अगरकर एंड कंपनी ने वीरवार को अगले महीने श्रीलंका में खेल जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारत 'ए' टीम का ऐलान किया, तो बहुत हद तक भविष्य की नीति भी साफ हो गई, तो वहीं फैंस की तरफ से सवाल भी रह गया. सवाल ऐसे खिलाड़ियों को लेकर जो खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली. बहरहाल, इस दौरे के लिए घोषित भारत 'A' ने नया मानक स्थापित करने की कोशिश की है. इस टीम में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी जगह दी गई है, लेकिन फैंस और पूर्व दिग्गजों के बीच कई खिलाड़ियों को लेकर चर्चा है, जो खेले जा रहे संस्करण में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम में जगह नहीं मिल सकी. चलिए आप उन 5 शीर्ष खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए, जिनकी चर्चा फैंस के बीच सबसे ज्यादा है, जिन्हें लेकर सवाल सबसे ज्यादा हैं.
चयन समिति का नया मानक
भारत की 15 सदस्यीय टीम की औसत उम्र लगभग 23 साल है और सेलेक्टरों ने इसी औसत उम्र को मानक बनाया है. केवल तेज गेंदबाज अरशद खान, युद्धवीर सिंह, यश ठाकुर और प्रभसिमरन सिंह ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 25 साल से अधिक है. टीम में कोई भी खिलाड़ी 30 साल से अधिक का नहीं है और सभी ने विजय हजारे ट्रॉफी (राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप) में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद फैंस के कई खिलाड़ियों को लेकर सवाल है, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया या आईपीएल में कर रहे हैं, उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी. और इसलिए सवाल हैं.

Photo Credit: BCCI
Do you really feel happy that Tilak Verma became the captain of India A while Rajat Patidar : Forget the captaincy, He isn't even in the squad?😞💔
— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) May 14, 2026
Honestly, after witnessing Rajat Patidar's captaincy, He deserved a chance to lead the India A team. pic.twitter.com/GRfE7pWLel
पडिक्कल को जगह क्यों नहीं?
आरसीबी के ओपनर देवदत्त पडिक्कल पिछले कई सालों से टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे हैं. घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, तो अभी तक (14/5) तक उन्होंने आईपीएल में खेले 12 मैचों की 11 पारियों में 36.70 के औसत से 367 रन बनाए, तो वहीं पडिक्कल भी 25 साल के ही हैं, लेकिन सेलेक्टरों ने बुधवार तक 35.40 के औसत से 354 रन बनाने वाले प्रियांश आर्या को टीम में जगह दी. वहीं, देवदत्त विजह हजारे में 9 मैचों में 4 शतकों, 90.62 से 725 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे थे.
🚨 INDIA A SQUAD FOR ODI TRI SERIES vs SRI LANKA A & AFGANISTAN A 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 14, 2026
Tilak (C), Priyansh Arya, Vaibhav Sooryavanshi, Riyan Parag (VC), Badoni, Nishant Sindhu, Harsh Dubey, Suryansh Shedge, Prabhsimran, Kumar Kushagra, Vipraj, Yash Thakur, Yudhvir, Kamboj, Arshad. pic.twitter.com/rbU4e81R49
अंगकृष रघुवंशी को भी लेकर सवाल, तो वहीं..
फैंस का एक तबका इस सीजन में केकेआर के लिए चमकदार प्रदर्शन करने वाले अंगकृष रघुवंशी को लेकर भी कर रहा है. 21 साल के रघुवंशी ने सिर्फ 11 मैचों में 34 के औसत से 340 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया है. वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं, जिन्होंने 4 अर्द्धशतक जड़े हैं. लेकिन रघुवंशी को न चुनने की वजह यह रही होगी कि विकेटकीपर के रूप में प्रभसिरन हैं, तो उन्हें आगे भी आजमाया जा सकता है. अंगकृष के अलावा एक और बल्लेबाज पंजाब के अमोलप्रीत सिंह हैं, जो विजय हजारे में 9 मैचों में 75.28 के औसत और 2 शतक से 527 रन बनाए थे.

Photo Credit: BCCI/IPL
इस मीडियम पेसर का दावा सबसे मजबूत था, दूसरा भी कम नहीं !
श्रीलंका दौरे के लिए फैंस के लिए सबसे ज्यादा चौंकने की बाद आईपीएल में फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में चौथे नंबर पर चल रहे प्रिंस यादव का चयन न होने को लेकर. यादव पिछले दिनों एकदम से ही विराट को बोल्ड करने के बाद चर्चा का विषय बने हुए हैं. आईपीएल में फिलहाल 16 विकेट चटका चुके प्रिंस पिछले विजय हजारे सीजन में भी 18 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर थे. लेकिन प्रिंस को भारत 'ए' टीम में जगह नहीं मिली, तो वहीं कुछ ऐसा ही इस सीजन में खासे प्रभावित कर रहे और नंबर-6 बॉलर कार्तिक त्यागी के बारे में भी कहा जा सकता है. केकेआर के 11 मैचों के बाद कार्तिक के 16 विकेट हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं