एक टी20 विश्व कप खत्म हुए करीब तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन दूसरा सिर पर सवार है. तीन महीने पहले पुरुष खिताबी जंग के लिए भिड़े थे, अब इंग्लैंड में महिलाएं 12 जून से एक-दूसरे को तौलने जा रही हैं. जी हां, यह वीमेंस वर्ल्ड कप का 10वा संस्करण है. UAE में हुए पिछले संस्करण में न्यूज़ीलैंड पहली बार विजेता बना था. तब वह 2009 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से इसे जीतने वाली चौथी टीम बन गई. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने भी 2009 और 2016 में एक-एक बार यह खिताब जीता है. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया इस प्रतियोगिता में सबसे सफल टीम रही है, जिसने छह बार ट्रॉफी जीती है. चलिए शुरू होने जा रहे मेगा टूर्नामेंट की 10 बड़ी बातें जान लीजिए:
टूर्नामेंट का फॉर्मेट
आगामी टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. यह महिला T20 विश्व कप के किसी एक संस्करण में अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है. मेजबान इंग्लैंड ने सीधे क्वालिफाई कर लिया, तो वहीं श्रीलंका, वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में जगह बनाई. बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही नीदरलैंड्स की टीम ने इस साल की शुरुआत में ग्लोबल क्वालिफायर के ज़रिए अपनी जगह पक्की की. इन 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बाटा गया है। ग्रुप चरण के दौरान, टीमें एक-दूसरे से राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में भिड़ेंगी. इसके बादहर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुँचेंगी और फिर वहां से फ़ाइनल में पहुँचने वाली टीमें तय होंगी.
सात स्टेडियम में खेल जाएंगे मैच
टूर्नामेंट के 33 मैच इंग्लैंड के सात अलग-अलग स्टेडियमों में खेले जाएंगे. ये मैदान मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स का हेडिंग्ले, बर्मिंघम का एजबेस्टन, ब्रिस्टल का ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, साउथम्प्टन का हैम्पशायर बाउल, और लंदन का द ओवल, साथ ही लॉर्ड्स. दोनों सेमीफाइनल 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल में खेले जाएगे. फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा.
वॉर्म-अप मैच
सभी 12 प्रतिभागी टीमें इस बड़े इवेंट से पहले वार्म-अप मैचों में हिस्सा लेंगी. हर टीम इवेंट से पहले दो मैच खेलेगी. मैचों का पहला सेट 6 जून को खेला जाएगा, जिसमें टूर्नामेंट की आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी.सभी वार्म-अप मैच डर्बी, लॉफ़बरो और कॉर्डिफ में खेले जाएंगे.
पहली बार खेलने वाली टीमें
इस टूर्नामेंट में पहली बार नीदरलैंड्स की टीम हिस्सा ले रही है. उन्होंने इस साल की शुरुआत में ग्लोबल क्वालिफायर्स में बांग्लादेश, आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बाद चौथे स्थान पर रहकर अपनी जगह पक्की की थी. डच कप्तान बैबेट डी लीड ने कहा ,' उनकी टीम इस बड़े मंच पर अपने पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी.' डी लीड ने ICC के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'हमारा लक्ष्य कम से कम दो मैच जीतना और टॉप आठ में जगह बनाना है, ताकि हम अगले T20 विश्व कप के लिए अपने आप क्वालिफाई कर सकें.'
टीमों की सूची
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी 12 टीमों ने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी फ़ाइनल टीमों की सूची जमा कर दी है; इसकी शुरुआत मेज़बान इंग्लैंड ने की थी, और सबसे आखिर में श्रीलंका ने अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं:
ग्रुप-1
ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम.
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), शारमीन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, शूर्णा अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फहीमा खातून, फरिहा इस्लाम तृष्णा, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहार.
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
नीदरलैंड्स: बाबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लांगे, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज़्विलिंग, इसाबेल वैन डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मिर्थे वैन डेन राड, फेबे मोल्केनबोएर, रोबिन रीके, रोसली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टेरे कालिस
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, ऐमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब
दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, अनेरी डर्कसेन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिज़ान कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन, डेन वैन निकर्क
ग्रुप-2
इंग्लैंड: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टिन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज
आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डैल्ज़ेल, जॉर्जिना डेम्पसी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैक्ब्राइड, कारा मरे, लेह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर
न्यूजीलैंड: मेली केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मैयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प, लेह ताहुहू
स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज़ चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेजर, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, मैसी मैसीरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैकोल, राचेल स्लेटर, पिप्पा स्प्रौल
श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, नीलक्षी डी सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हनसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका दासानायके, निमशा मदुशानी, शशिनि गिम्हानी, काव्या काविंदी, मल्की मदारा, मिथाली अयोध्या
वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनेल हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, अफी फ्लेचर, आलिया एलीने, शेमेन कैंपबेल, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरक, जैनिलिया ग्लासगो, जहज़ारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं